Navratri Vrat Recipe in Hindi (नवरात्रि व्रत रेसिपी इन हिंदी): नवरात्रि शुरु होने वाली है और अगर आप भी इस नवरात्रि में माता रानी के नाम का उपवास रखने वाले हैं। तो व्रत में वहीं अनहेल्दी साबुदाना खिचड़ी, पुरी तो टिक्की, वड़ा नहीं इस बार कुछ नया ट्राई करके देखें। जो स्वादिष्ट भी है, हेल्दी भी और व्रत के लिए एकदम परफेक्ट भी। इन दिनों सोशल मीडिया पर कई न्यू एज व्रत वाले खाने की रेसिपीज वायरल हो रही हैं, उनमें से यहां देखें कुछ डिशेज की लिस्ट। जो आपको इस बार के नवरात्रि उपवास में ट्राई करना ही करना चाहिए।
नवरात्रि व्रत रेसिपी -
क्विनोआ और एवोकाडो का सलाद
प्रोटीन से भरपूर क्विनोआ को एवोकाडो, खीरा, टमाटर और नींबू के हल्के ड्रेसिंग के साथ मिलाया जाता है। यह हल्का, पौष्टिक और तुरंत एनर्जी देने वाला सलाद है।
कुट्टू नूडल्स
व्रत में आपने भी कुट्टू के आटे की पुरी तो खाई ही होगी। लेकिन इस बार ग्लूटेन-फ्री बकव्हीट नूडल्स को घर में बने तुलसी और अखरोट के पेस्तो सॉस के साथ तैयार कर व्रत करे। यह इटैलियन फ्लेवर देता है और व्रत में भी एक अलग अनुभव प्रदान करता है।
सिंघाड़े की इडली
सिंघाड़े के आटे की स्टीम्ड इडली का स्वाद बहुत ही अच्छा लगता है। वहीं ये व्रत में खाने के लिए भी बहुत ही अच्छी हो सकती है।
मखाने की टिक्की
भिगोए हुए मखानों को मैश करके उनमें आलू, मूंगफली और हर्ब्स मिलाकर क्रिस्पी टिक्कियाँ बनाई जाती हैं। इन्हें बर्गर बन में रखकर या ऐसे ही चटनी के साथ खाया जा सकता है।
जरूर ही आपको भी इस बार व्रत में ज्यादा तला भुना, भारी खाना खाने के बजाय ये वाली सिंपल, ईजी, स्वादिष्ट रेसिपीज ट्राई करनी ही चाहिए।
