Navratri Day 4 Wishes: मां कूष्मांडा की कृपा से दूर होंगे सारे कष्ट, अपनों को भेजें ये खास संदेश

Navratri Day 4 Wishes: आज शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन है। नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्माण्डा की पूजा की जाती है। यहां पढ़ें नवरात्रि के चौथे दिन की शुभकामनाएं, नवरात्रि डे 4 विशेज इन हिंदी।

Navratri Day 4 Wishes: आज शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन है। इस दिन मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कूष्मांडा की सच्चे मन से पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और भक्तों को अच्छे स्वास्थ्य, यश और खुशहाली का आशीर्वाद मिलता है। मान्यता है कि मां अपने भक्तों के दुख-दर्द दूर करती हैं और उनके जीवन में सकारात्मकता लाती हैं।

Navratri Day 4 Wishes

नवरात्रि के चौथे दिन की शुभकामनाएं

मां कूष्मांडा को अष्टभुजा देवी के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि उनकी आठ भुजाएं हैं। माता के हाथों में कमंडल, धनुष-बाण, कमल, शंख, चक्र, गदा, अमृत कलश और सिद्धियों व निधियों से युक्त जप माला सुशोभित हैं। मां का यह स्वरूप शक्ति, साहस और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है।

End of Feed