Mata Ki Chowki Decoration: नवरात्र के पहले दिन ऐसे सजाएं माता की चौकी, श्रद्धा भर देगा मैया का प्यारा दरबार, देखने वाले करेंगे वाहवाही

Mata Ki Chowki Decoration: एक तरफ जहां माता की 9 दिनों तक अलग-अलग तरीके से स्वागत करने तैयारियां हो रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ माता की चौकी सजाने का काम भी शुरू है। अगर आप भी अपने घर में माता का दरबार लगा रहे हैं तो यहां दिए गए टिप्स की मदद से सजावट कर सकते हैं। इससे आपकी चौकी और भी खूबसूरत दिखेगी।

Mata Ki Chowki Decoration: सनातन धर्म में नवरात्र का खास महत्व होता है। नवरात्र के 9 दिन माता की खूब धूम धाम से पूजा-अर्चना की जाती है। इन 9 दिनों में बहुत ही जोश और श्रद्धा से माता के आने की खुशी मनाई जाती है। ऐसे में घर और मंदिर की सफाई के बाद इसे सजाया भी जाता है। साथ ही जो भक्त माता की चौकी लगाते हैं, वो उसे भी सजाने की तैयारियां कर रहे हैं।

how to decorate mata ki chowki in navratri

फूलों की सजावट

फूल के बिना तो कोई भी सजावट अधूरी लगती है और जहां बात देवी की पूजा की हो वहां फूलों का महत्व और बढ़ जाता है। सुगंधित फूलों की खूशबू और उनकी खूबसूरती मन को ईश्वर से जोड़ने का काम करते है। फूल विनम्रता और पवित्रता अचूक हैं। घर औश्र मंदिर में एक तांबे के बड़ा पात्र लें और उसमें पानी डालें और ऊपर से फूलों की पंखुड़ियों बिखेर दें। घर के मुख्यद्वार पर फूलों का तोरण बनाएं और मंदिर को भी फूलों से सजाएं। देवी की जहां प्रतिमा रखेंगे वहां गुलाब के फूलों से एक कालीन बना लें। हवा में जब इन फूलों की खूशबू बिखरेगी तो मन अपने आप श्रद्धा से भर जाएगा।

End of Feed