MS Dhoni life quotes: देश के करोड़ों लोगों के रोल मॉडल एमएस धोनी के लाइफ मंत्र, भर देंगे जोश

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 16, 2022, 06:22 AM IST

MS Dhoni life quotes: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को जितना क्रिकेट में उनके योगदान के लिए याद किया जाता है। उतना ही उनके निर्णय लेने की क्षमता और मुश्किल परिस्थिति से टीम निकालने की काबिलियत के लिए भी जाना जाता है। आज बेशक एमएस धोनी रिटायरमेंट ले चुके हैं, लेकिन उनकी प्रेरक बातें लोगों को सही रास्‍ता दिखाती हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • MS Dhoni के ये लाइफ मंत्र
  • एम एस धोनी के ये मंत्र आपके जीवन में लाएंगे बदलाव
  • एम एस धोनी का कहना है भावनाओं से ऊपर कर्म होता है

MS Dhoni life quotes: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भारत के सबसे सफल कप्‍तानों में शुमार किया जाता है। साथ ही धोनी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर भी माने जाते हैं। आज के समय में बेशक एमएस धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है, लेकिन इनके खेल, नीति और स्‍वभाव की मिसाल आज भी दी जाती है। भारतीय टीम जब भी मुश्किल स्थित में फंसती है तो क्रिकेट प्रेमी धोनी को याद करने लगते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण शांत रहकर मजबूती के साथ टीम को इस तरह की मुश्किल स्थिति से बाहर ले आने की काबिलियत है। एमएस धोनी ने यह मुकाम कड़ी मेहनत और अपने अनुभवों से हासिल किया। धोनी ने विभिन्न मंचों पर चर्चा के दौरान कई ऐसी बातें कहीं जो लोगों के लिए प्रेरणा हैं। आज हम यहां एमएस धोनी के कुछ ऐसे ही प्रेरणा देने वाले कोट्स के बारे में बता रहे हैं, जो उन्‍होंने सार्वजनिक मंचों पर कही है।

ms dhoni life quotes (2).

एमएस धोनी के ये लाइफ मंत्र हैं दमदार, भर देते हैं जोश

- सभी लोगों की तरह मुझे भी परेशानी होती है और चिढ़ आती है। खासकर, तब ज्यादा जब परिस्थिति अपने पक्ष में नजर नहीं आती। ऐसे समय में मैं हमेशा सोचता हूं कि क्या ये फ्रस्ट्रेशन हमारी टीम के लिए अच्छा रहेगा? हर बार जवाब में ‘नहीं’ होता है।

End of Feed