शनिवार का सुविचार: कितना भी पकड़ लो फिसलता जरूर है, ये वक्त है जनाब बदलता जरूर है

शनिवार का सुविचार: आज का यह सुविचार कहता है कि समय कभी एक जैसा नहीं रहता। चाहे इंसान कितनी भी कोशिश कर ले, वह समय को रोक नहीं सकता। जो पल आज हमारे पास है, वह अगले ही क्षण अतीत बन जाता है।

Thought of the day (शनिवार का सुविचार): आज शनिवार है। सप्ताह का आखिरी दिन। बहुत से लोग आज आराम के मूड में होंगे। शायद दफ्तर या काम पर जाने की कोई जल्दी नहीं होगी। दिल-दिमाग पर इत्मीनान हावी होगा। इस इत्मीनान से अगर कुछ अच्छे विचारों पर गौर करें तो काफी कुछ सार्थक हो सकता है। इसीलिए हम आपके लिए लाए हैं शनिवार का सबसे सुंदर सुविचार। आज का सुविचार आपके रफ्तार से भागते समय के शाश्वत मायने से रूबरू करवाता है। पढ़ें आज का सुविचार और समझें इस विचार के मायने:

Shanivar Suvichar

आज का सुविचार

"कितना भी पकड़ लो फिसलता जरूर है, ये वक्त है जनाब बदलता जरूर है"

End of Feed