Motivational Shayari in Hindi (मोटिवेशनल शायरी 2 लाइन): जिंदगी में हर कोई आगे बढ़ना चाहता है। हर किसी की ख्वाहिश होती है कि वह सफलता के ऐसे शिखर तक पहुंचे कि पूरी दुनिया उसे सलाम करे। लेकिन हकीकत तो ये भी है कि ये इतना आसाना नहीं होता। हमें ऊंचा मुकाम पाने के लिए कई बार मोटिवेशन की भी जरूरत होती है। हम महसूस करते हैं कि अगर कोई हमारी हौसला अफजाई कर देता तो हम वो लक्ष्य भी आसानी से हासिल कर लेते जो हमसे दूर रह गए हैं। ये आपके आत्मविश्वास को कमजोर बनाता है। अगर आपको लगता है कि आप खुद पर से विश्वास खो रहे हैं या निराशा के बीच फंस गए हैं तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। दुनिया के तमाम मशहूर शायरों ने अपनी कलम से ऐसे शेर लिखे हैं जिसे पढ़कर आपका सेल्फ कॉन्फिडेंस सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा। उन्हीं शायरों के 21 चुनिदा शेर हम आपके लिए लाए हैं:
Motivational Shayari in Hindi
Best Shayari for Self Confidence in Hindi
जो तूफ़ानों में पलते जा रहे हैं
वही दुनिया बदलते जा रहे हैं।
जिगर मुरादाबादी
तीर खाने की हवस है तो जिगर पैदा कर
सरफ़रोशी की तमन्ना है तो सर पैदा कर।
अमीर मीनाई
वही हक़दार हैं किनारों के,
जो बदल दें बहाव धारों के।
निसार इटावी
ख़ुदा तौफीक़ देता है जिन्हें, वो यह समझते हैं,
कि ख़ुद अपने ही हाथों से बना करती हैं तक़दीरें।
अफ़सर मराठी
Motivational Shayari
कुछ लोग थे कि वक़्त के सांचे में ढल गए,
कुछ लोग थे कि वक़्त के सांचे में बदल गए।
मख़मूर सईदी
अब हवाएं ही करेंगी रौशनी का फ़ैसला
जिस दिए में जान होगी वो दिया रह जाएगा।
महशर बदायुनी
इन्ही ग़म की घटाओं से ख़ुशी का चांद निकलेगा
अंधेरी रात के पर्दे में दिन की रौशनी भी है।
अख़्तर शीरानी
बंदा तो इस इकरार पै बिकता है तेरे हाथ,
लेना है अगर मोल तो आज़ाद न करना।
नज़्म तबातबाई
अपना ज़माना आप बनाते हैं अहले दिल,
हम वो नहीं कि जिसको ज़माना बना गया।
जिगर मुरादाबादी
Motivational Shayari in Hindi
हम को मिटा सके ये ज़माने में दम नहीं
हम से ज़माना ख़ुद है ज़माने से हम नहीं।
जिगर मुरादाबादी
हवा ख़फ़ा थी मगर इतनी संग-दिल भी न थी
हमीं को शमअ जलाने का हौसला न हुआ।
क़ैसर-उल जाफ़री
मेरे टूटे हौसले के पर निकलते देख कर
उस ने दीवारों को अपनी और ऊंचा कर दिया।
आदिल मंसूरी
सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है
देखना है ज़ोर कितना बाज़ू-ए-क़ातिल में है।
बिस्मिल अज़ीमाबादी
Shayari for Motivation
तू शाहीं है परवाज़ है काम तेरा
तिरे सामने आसमां और भी हैं।
अल्लामा इक़बाल
भंवर से लड़ो तुंद लहरों से उलझो
कहां तक चलोगे किनारे किनारे।
रज़ा हमदानी
हज़ार बर्क़ गिरे लाख आंधियां उठें
वो फूल खिल के रहेंगे जो खिलने वाले हैं।
साहिर लुधियानवी
Best Motivational Shayari
गर शौके-तसादुम है तो टकराए जमाना,
इक उम्र में पत्थर का जिगर हमने बनाया।
सागर निजामी
देख यूं वक़्त की दहलीज़ से टकरा के न गिर,
रास्ते बंद नहीं सोचने वालों के लिए।
फारिग़ बुख़ारी
Best Shayari on Motivation
ख़ुदी को कर बुलंद इतना कि हर तक़दीर से पहले
ख़ुदा बंदे से ख़ुद पूछे बता तेरी रज़ा क्या है।
अल्लामा इक़बाल
कहिए तो आसमां को ज़मीं पर उतार लाएं
मुश्किल नहीं है कुछ भी अगर ठान लीजिए।
शहरयार
दाग़ दुनिया ने दिए ज़ख़्म ज़माने से मिले
हम को तोहफ़े ये तुम्हें दोस्त बनाने से मिले
कैफ़ भोपाली
