Motivational quotes by khan sir: सफलता मेहनत करने वाले पर फिदा होती है..., सुबह सुबह जोश से भर देंगे खान सर के ये विचार

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Apr 5, 2023, 06:46 AM IST

Motivational quotes in hindi by khan sir: अपनी शानदार शैली में पढ़ाने के लिए पहचाने जाने वाले खान सर आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। Youtube पर खान सर को देखने वाले लोगों की संख्या 20 मिलियन यानी 2 करोड़ से भी अधिक हैं। जानते हैं खान सर के कुछ शानदार विचारों को-

Good Morning Quotes wishes Motivational quotes in hindi by khan sir: “मेहनत बता देती है की परिणाम कैसे मिलेगा वरना परिणाम तो बता ही देता हैं की आपका मेहनत कैसा था”— खान सर का ये शानदार विचार हमें अपने लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु लगातार मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है। आज हमारे लेख में खान सर के ऐसे ही शानदार कोट्स शामिल हैं जो आपको जीवन की किसी भी परीक्षा में लगातार आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट करते हैं।

Motivational quotes by khan sir: सफलता मेहनत करने वाले पर फिदा होती है..., सुबह सुबह जोश से भर देंगे खान सर के ये विचार

कौन हैं खान सर?

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाला कोई भी छात्र आज खान सर के नाम से अज्ञात नहीं होगा। अपनी अद्भुत भाषा शैली के लिए पहचाने जाने वाले खान सर पटना शहर में अपना कोचिंग संस्थान चलाते हैं। दिसम्बर 1993 को उ0प्र0 के शहर गोरखपुर में जन्मे खान सर का असली नाम “फैजल खान” है। खान सर अभी पटना में रहते हैं और वही अपना कोचिंग संस्थान चलाते हैं। खान सर ने अपनी स्नातक और परास्नातक की पढ़ाई इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पूरी की है। खान सर बताते हैं कि उनका सपना सेना में जाने का था लेकिन मेडिकल अनफिट होने की वजह से वह सेना में नहीं जा सके।

End of Feed