Mother Teresa Motivational Inspirational Quotes: मदर टेरेसा एक रोमन कैथोलिक नन थीं जिन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों, बीमारों और बेसहारा लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया था। उनका जन्म 26 अगस्त, 1910 को एग्नेस गोंझा बोयाजिजू के रूप में हुआ था, लेकिन उन्हें दुनिया भर में उनके मानवीय कार्यों के लिए मदर टेरेसा के नाम से जाना जाता है। उन्होंने 1948 में भारतीय नागरिकता अपनाई और 1950 में कोलकाता में "मिशनरीज ऑफ चैरिटी" की स्थापना की। इस संस्था का मुख्य उद्देश्य उन लोगों की देखभाल करना था जिन्हें समाज ने भुला दिया था। 979 में, उन्हें मानवता की निस्वार्थ सेवा के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 1980 में, भारत सरकार ने उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, भारत रत्न, से सम्मानित किया। उनके विचार आज भी युवाओं को प्रेरित करने का काम करते हैं। ऐसे में यहां पढ़ें उनके मोटिवेशनल, इंस्पिरेशनल कोट्स हिंदी में।
Mother Teresa Motivational Inspirational Quotes - मदर टेरेसा का प्रेरक विचार
- अगर हम आज को बर्बाद कर रहें है तो याद रखना आने वाला भविष्य हमको डरा देगा।
3. आपको अगर किसी से प्यार के कुछ शब्द सुनने हैं, तो आपको पहले उससे कुछ प्यार के शब्द कहने भी पड़ेंगे। ठीक वैसे, जैसे किसी दिए को जलाए रखने के लिए उसमें तेल भी डालना पड़ता है।
4. कभी ये जानने की कोशिश नहीं करें कि लोग कैसे हैं, क्योंकि अगर आपने ऐसा किया तो आपके पास लोगों को प्रेम करने का समय नहीं होगा।
5. अगर आप 100 लोगों को नहीं खिला सकते, तो एक को ही खिलाइए।
6. सभी कामों में हमें अनुशासन की जरूरत होती है और ये हमारे लक्ष्यों और परिणामों के बीच का पुल होता है।
7.ये महत्वपूर्ण नहीं कि आपने कितना दिया, बल्कि ये जरूरी है कि देते समय आपने कितने प्रेम से दिया।
8.जब हम एक दूसरे से मुख पर मुस्कान के साथ मिलते हैं, तो सही मायने में वही प्रेम की शुरुआत होती है।
9.वे शब्द, जो ईश्वर का प्रकाश नहीं देते, अँधेरा फैलाते हैं।
10.छोटी से छोटी चीजों के लिए वफादार रहिए क्योंकि इन्ही में आपकी शक्ति निहित है।
