शिफॉन का शाही जादू.. बरोड़ा की महारानी की खास फूलों वाली साड़ी, जिसने जीता सबका दिल

Radhika Raje Gaekwad: बरोड़ा की महारानी राधिका राजे गायकवाड़ ने हाल ही में बहुत ही सुंदर फूलों वाली शिफॉन साड़ी पहन तस्वीरें साझा की हैं। शिफॉन साड़ियों का शाही परिवारों से खासा जुड़ाव रहा है। देखें राधिका जी के लेटेस्ट लुक से जुड़ी सारी जानकारी और कैसे भारत में शिफॉन साड़ियां आई और अपनी जगह बनाई।

Radhika Raje Gaekwad: भारतीय फैशन की दुनिया में शिफॉन साड़ी की एक विशेष जगह है, जो सदियों से रॉयल्टी का एक अभिन्न हिस्सा रही है। हाल ही में, बरोड़ा की महारानी राधिकाराजे गायकवाड़ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत ग्रे शिफॉन साड़ी में तस्वीरें साझा की, जिसमें गुलाबी फूलों का प्रिंट था। यह साड़ी "द सिल्क स्टोरी" द्वारा डिज़ाइन की गई है।

Radhika Raje Gaekwad

महारानी ने अपनी तस्वीरों के साथ लिखा, "कुछ स्थान आत्मा को पोषित करते हैं... मेरे लिए यह @chimnabai_udyogalaya है।" शिफॉन साड़ी की लोकप्रियता का श्रेय महारानी गायत्री देवी और उनकी माँ महारानी इंदिरा देवी को जाता है। शिफॉन, जिसका मूल फ्रांस में है, 1700 के दशक में अस्तित्व में आया था। इसे मूल रूप से रेशम से बुना जाता था, लेकिन 1930 के दशक में नायलॉन का उपयोग भी बढ़ गया। इंदिरा देवी ने शिफॉन के साथ एक नौ गज की साड़ी का आदेश दिया, जिससे भारतीय फैशन में एक नई लहर आई।

End of Feed