लाइफस्टाइल

2026 में बोर्ड परीक्षा कब होगी, पेरेंट्स ऐसे करें अभी से बच्चों को तैयार

Board Exam Preparation 2026 : साल 2026 में बच्चों के बोर्ड एग्जाम की डेट अब नजदीक आ रही है। फरवरी-मार्च के बीच में होने वाले बोर्ड एग्जाम में चंद महीनों का समय बाकी है। वहीं यूपी बोर्ड ने तो अपना विस्तृत परिक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। ऐसे में आप आप अपने बच्चों को एग्जाम के लिए कैसे तैयार करें? आइए जानते हैं इसके लिए कुछ जरूरी टिप्स...

Image

board exam preparation

Board Exam Preparation 2026 : बोर्ड एग्जाम का समय हर छात्र के जीवन का सबसे चुनौतीपूर्ण समय होता है। घंटों पढ़ाई, रिजल्ट का तनाव, और प्रदर्शन का दबाव ये सभी फैक्टर्स एक साथ मिलकर बच्चे के आत्मविश्वास को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे समय में यदि माता-पिता समझदारी और संवेदनशीलता का परिचय दें तो आपका बच्चा एग्जाम के नंबर्स की रेस में शानदार जीत की बाजी लगा सकता है। आप कुछ जरूरी टिप्स को अपनाकर बच्चे की तैयारी को न केवल आसान बना सकते हैं बल्कि उसे एक सकारात्मक अनुभव में भी बदल सकते हैं। आइए जानते हैं कि परीक्षा के दिनों में पेरेंट्स कैसे अपने बच्चों के सबसे बड़े सपोर्ट बन सकते हैं?

पहले सुनें, फिर समझाएं

सभी माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा बोर्ड एग्जाम में बस अच्छा प्रदर्शन करे, लेकिन अपनी इस चाहत में वह बच्चे के अंदर के डर या दबाव को नजरअंदाज कर देते हैं। इसलिए इस बार बच्चे से खुलकर बात करें और उसे यह महसूस कराएं कि यदि किसी तरह की समस्या है तो वह आपके साथ शेयर कर सकता है। जिससे बच्चा बेहतर तरीके से तैयार होगा।

अनुकूल रखें वातावरण

पढ़ाई-लिखाई के लिए घर में एकदम अनुकूल वातावरण होना चाहिए। एग्जाम की तैयारी के दिनों में बच्चों को टीवी, मोबाइल और सोशल मीडिया जैसी चीजों से दूर रखें। इसके साथ ही बच्चे की पढ़ाई वाले स्थान को भी बेहतर और शांत बनाने का प्रयास करें।

Exam Preparation Tips

Exam Preparation Tips

दबाव नहीं प्रेरणा दें

परिक्षा के समय माता पिता सबसे बड़ी गलती जो करते हैं, वह है बच्चे की दूसरों से तुलना करना। "देखो उनका बच्चा कितनी देर पढ़ता है"? ऐसी बातें बच्चों के मन और आत्मविश्वास को तोड़ देती हैं। इसकी जगह आप बच्चे को पढ़ाई के लिए प्रेरणा दें। जिसमें आप उसे महसूस कराएं कि उनके अंकों से ज्यादा उनकी मेहनत महत्वपूर्ण है।

Good Parenting Tips

Good Parenting Tips

सेहत का रखें ख्याल

परीक्षा की तैयारी जितनी जरूरी है, उतना ही जरूरी है बच्चे का मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य भी है। इसलिए इन दिनों यह सुनिश्चित करें कि आपका बच्चा समय पर खाना खा रहा है और पर्याप्त नींद ले रहा है या नहीं। इसके अलावा इन दिनों छोड़ा समय व्यायाम के लिए भी निकलवाएं जिससे शारीरिक स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहे। याद रखें कि 'एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है'।

gulshan kumar
गुलशन कुमार author

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लो... और देखें

End of Article