लाइफस्टाइल

Children's Day Cake Designs: बाल दिवस पर बनाएं ऐसे नए डिजाइन के केक, देखते ही खुशी से उछल पड़ेंगे बच्चे

Children's Day 2025 Cake Designs: हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन बच्चों को खुश करने के लिए रंग-बिरंगे केक मंगवाए जाते हैं। यहां से आप बाल दिवस स्पेशल केक के डिजाइन्स देख सकते हैं और इन्हें अपने स्टूडेंट या बच्चे के लिए बनवा सकते हैं।

Image

बाल दिवस केक डिजाइन (pic credit: canva)

Children's Day 2025 Cake Designs: 27 मई सन् 1964 को दिल के दौरे के कारण पंडित जवाहरलाल नेहरू की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद ही देश ने उनके प्रति श्रद्धांजलि के रूप में उनके जन्मदिन 14 नवंबर को बाल दिवस घोषित किया। हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। इस साल भी बाल दिवस मनाने की तैयारियां चल रही हैं। यहां से आप जान सकते हैं कि बाल दिवस पर बच्चों के लिए कौन से केक मंगवाने हैं। यहां चिल्ड्रेन डे स्पेशल केक के डिजाइन मौजूद हैं।

Cake Designs For Children's Day Celebration / Theme Cake For Children's Day 2025 / Chocolate Cake For Kids-

children's day chocolate cake design

children's day chocolate cake design

चॉकलेट केक की तो बात ही अलग है। डार्क चॉकलेट हो या ब्लैक फॉरेस्ट, इस तरह का डिजाइन बच्चो का फेवरेट होता है। केक के ऊपर जेम्स लगा देखकर और खासतौर से बाल दिवस के मौके पर तो ऐसे डिजाइन के केक देखकर बच्चे खुश हो जाते हैं।

fondant cake design for childrens day

fondant cake design for childrens day

फ़ॉन्डेंट केक देखने में ही बड़े सुंदर लगते हैं। बाल दिवस के लिए तो ये सबसे बेस्ट डिजाइन है। इस डिजाइन के केक से आप बच्चों के चेहरे पर हंसी ला सकते हैं।

unique cake designs for childrens day 2025

unique cake designs for childrens day 2025

चिल्ड्रन डे के दिन इस तरह के यूनिक केक बच्चों को बेहद लुभाते हैं। ये रंग बिरंगे, यूनिक डिजाइन वाले केक हैं जो सेलिब्रेशन के लिए बेस्ट हैं। इन्हें आप बाल दिवस के अलावा अपने बच्चों के बर्थडे पर भी बनवा सकते हैं।

rainbow cake designs for kids

rainbow cake designs for kids

रेनबो वाला केक बच्चों का फेवरेट होता है। बाल दिवस पर अगर इस तरह का केक डिजाइन बनवाया गया तो बच्चे खुश हो जाएंगे।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article