Mosquito Repellent Plants: मच्छरों का बढ़ गया है आतंक, तो घर की बालकनी में लगाएं ये पौधे, मिलेगा हमेशा के लिए छुटकारा

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 5, 2024, 10:34 AM IST

Mosquito Repellent Plants: मानसून के दस्तक के साथ ही मच्छरों का आतंक बढ़ गया है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के नुस्खे अपनाते हैं लेकिन फिर भी इनसे निजात नहीं मिल पाता। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप मच्छरों के प्रकोप से छुटकारा पा सकते हैं।

Mosquito Repellent Plants: बारिश शुरू होते ही मच्छरों का आतंक बढ़ जाता है। शाम होने के साथ ही मच्छरों की फौज घर पर कब्जा जमा लेती है। मच्छरों के आतंक से इस वक्त हर कोई परेशान है। ये गंदे पानी, नाले और भी की गंदी जगहों से आ जाते हैं। इनके काटने से डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में मच्छरों के आतंक से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के नुस्खे अपनाते हैं। इनमें कॉइल, मच्छर बत्ती और अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल शामिल है। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद मच्छरों के आतंक से छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे बालकनी में लगाकर आप मच्छरों के आतंक से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं।

Mosquito Repellent Plants

मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए लगाएं ये पौधे

लेमनग्रास

अगर आप मच्छरों के आतंक से परेशान हैं तो घर में लेमनग्रास का पौधा लगा सकते हैं। इस पौधे की गंध मच्छरों को बिल्कुल पसंद नहीं होती है। लेमन ग्रास पौधे की गंध से मच्छर परेशान होते हैं और बेचैन होकर भाग जाते हैं। ऐसे में इस पौधे को घर की बालकनी में लगाकर आप मच्छरों के आतंक से छुटकारा पा सकते हैं।

End of Feed