लाइफस्टाइल

Ratan Tata Inspirational Quotes : सफलता की गारंटी देते हैं रतन टाटा के ये 10 प्रेरणादायक विचार, अमल कर लिया तो जीवन हो जाएगा सार्थक

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 5, 2024, 06:45 AM IST

Ratan Tata Inspirational Quotes (रतन टाटा के प्रेरक विचार): रतन टाटा (Ratan Tata) बिज़नेस की दुनिया बहुत बड़ा नाम है। उनका व्यक्तित्व ऐसा है कि लोग उनसे काफी प्रभावित रहते हैं। उनके प्रेरणादायक बातें युवाओं में जोश भरने का काम करते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए उनके कुछ प्रेरणादायक विचार लेकर आए हैं। जो आपको सफलता की राह पर ले जाने का काम करेंगे।

Image

Ratan Tata Inspirational Quotes

Ratan Tata Inspirational Quotes (रतन टाटा के प्रेरक विचार): रतन टाटा (Ratan Tata) देश के जाने माने उद्योगपतियों में से एक हैं। वह सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में फेमस हैं। रतन टाटा (Ratan Tata Inspirational Quotes)अपने व्यक्तित्व से लोगों को खूब प्रभावित करते हैं। उनकी दरियादिली लोगों को खूब प्रभावित करती है। इनके आदर्श, विचार, सिद्धांत आज के युवाओं को सही दिशा दिखाने का काम करते हैं। रतन टाटा (Ratan Tata Motivational Quotes) अपनी अनमोल बातों से अक्सर युवाओं का मनोबल बढ़ाते रहते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं रतन टाटा की वो खुबसूरत और प्रेरणादायक बातें जो आपको जीवन में सही दिशा दिखाने का काम कर सकते हैं। यहां पढ़े उनके प्रेरणादायक कोट्स।

Ratan Tata Inspirational and Motivational Quotes

1. 'जीवन में केवल अच्छी शैक्षिक योग्यता या अच्छा करियर ही काफी नहीं है। इसके साथ आपका लक्ष्य होना चाहिए कि एक संतुलित और सफल जिंदगी जिया जाये। संतुलित जीवन यानी कि आपका अच्छा स्वास्थ्य, लोगों से अच्छे संबंध और मन की शान्ति; यह सब कुछ अच्छा होना चाहिए।'

2. 'हम लोग इस दुनिया में केवल एक मोबाइल के रिचार्ज की तरह है, जो अपनी वैलिडिटी के बाद समाप्त हो जायेगा, हम सभी की वैलिडिटी है। यदि हम भाग्यशाली रहे तो कम से कम 50 साल तो जिएंगे ही, इन 50 सालों में केवल 2500 वीकेंड्स होते हैं। क्या तब भी हमें केवल काम ही काम करने की जरुरत है? जीवन को इतना भी कठिन मत बनाइये कि खुशियां आपसे दूर रहें।'

3. 'आपका जीवन उतार-चढ़ाव से भरा हुआ होता है, इसकी आदत बना लो।

4. 'दूसरों की नकल करने वाले व्यक्ति थोड़े समय के लिए सफलता तो प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन वे जीवन में बहुत आगे नहीं बढ़ सकते हैं।'

5. 'तुम्हारी गलती सिर्फ तुम्हारी है, तुम्हारी असफलता सिर्फ तुम्हारी है, किसी को इसका दोष मत दो। अपनी इस गलती से सीखो और जीवन में आगे बढ़ो।'

6. 'सांत्वना पुरस्कार केवल स्कूल में ही देखने को मिलता है। कुछ स्कूलों में जब-तक आप पास होते तब-तक परीक्षा दे सकते हैं। लेकिन बाहर की दुनिया का नियम अलग हैं, वहां हारने वाले को दूसरा मौका नहीं मिलता।'

7. 'टीवी का जीवन असली नहीं होता और ना ही जिंदगी टीवी सीरियल की तरह नहीं होती है। असल जीवन में आराम नहीं होता, सिर्फ और सिर्फ काम होता है।'

8. 'अच्छी पढ़ाई करने वाले और कड़ी मेहनत करने वाले अपने दोस्तों को कभी मत चिढ़ाओ। एक समय ऐसा आएगा जब तुम्हें उसके नीचे भी काम करना पड़ सकता है।'

9. 'कोई भी लोहे को नष्ट नहीं कर सकता, लेकिन इसकी खुद की ही जंग इसे नष्ट कर देती है! इसी तरह एक व्यक्ति को कोई भी नष्ट नहीं कर सकता है, लेकिन खुद की मानसिकता उसे बर्बाद कर सकती हैं।'

10. 'मैं सही फैसले लेने में विश्वास नहीं करता। मैं फैसले लेता हूं और फिर उन्हें सही साबित कर देता हूं।'

11. 'अगर लोग आप पर पत्थर मारते हैं, तो उन पत्थरों उपयोग अपना महल बनाने में कर ले।'

12. 'अपने जीवन की परिस्थितियों और अपनी प्रतिभाओं के अनुसार, अपने लिए अवसर एवं चुनौतियों की पहचान करनी चाहिए।'

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article