लाइफस्टाइल

Masala Chai Receipe: घर पर झटपट तैयार करें मसाला चाय, इन मसालों का करें इस्तेमाल, दोगुना हो जाएगा बारिश का मजा

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 5, 2024, 11:48 AM IST

Masala Chai Receipe: मानसून ने कई राज्यों में दस्तक दे दी है। बदलते मौसम के साथ लोगों को चाय पकौड़े की तलब होती है। लेकिन इस मौसम में लोगों को सर्दी-जुकाम का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में मसाला चाय आपको इस समस्या से छुटकारा दिला सकती है। ऐसे में जानिए मसाला चाय बनाने की रेसिपी।

Image

Masala Chai Receipe

Masala Chai Receipe: बारिश के मौसम में टी-लवर्स को चाय की तलब खूब होती है। कुछ चाय के दीवाने ऐसे होते हैं जो हर घंटे चाय पी सकते हैं। हमारे देश में कई प्रकार की चाय बनाई जाती है। इन्हीं में से एक है मसाला चाय। मसाला चाय पीने में तो स्वादिष्ट लगती है, साथ ही साथ ये स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। मसाला चाय जुकाम, खांसी और सर्दी से छुटकारा दिलाने में सहायक साबित होती है। इसे बनाना बेहद आसान होता है। ऐसे में आज हम आपको मसाला चाय की रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसे घर पर आप आसानी से तैयार कर सकते हैं।

चाय का मसाला बनाने की सामग्री-

1/2 कटोरी सूखा अदरक (सौंठ)

5-6 दालचीनी के टुकड़े

1 टेबलस्पून छोटी इलायची

1 बड़ी इलायची

1 टेबलस्पून लौंग

1/2 टेबलस्पून काली मिर्च

चुटकीभर जायफल पाउडर

1/2 टीस्पून सौंफ

चाय का मसाला तैयार करने की विधि

चाय का मसाला बनाने के लिए सबसे पहले सूखी हुई अदरक को मिक्सर में पीसकर पाउडर तैयार कर लें। इसके बाद एक पैन पैन में लौंग, काली मिर्च, इलायची और दालचीनी डालें और मीडियम आंच पर इसे भूनें। मसाले को भूनकर ठंडा होने के लिए छोड़ दें। अब इन मसालोंक को मिक्सर में पीसरकर पाउडर तैयार कर लें। अब इस पाउडर में अदरक और जायफल का पाउडर मिलाएं। आपका चाय का मसाला बनकर तैयार है।

मसाला चाय बनाने की विधि

मसाला चाय बनाने के लिए एक पैन में दो कप पानी लें। जब पानी में उबाल आ जाए तो इसमें चीनी और चाय पत्ती डालें। फिर इसे उबलने दें। जब इसमें उबाल आ जाए तो इसमें दूध डालें। फिर इसे उबलने दें। जब ये अच्छी तरह उबल जाए तो फिर इसमें चाय का मसाला डालें। फिर इसे कप में छान लें और बारिश के मौसम में पकौड़े के साथ आनंद लें।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article