Detox Drinks For Skin Care: सर्दियों में स्किन से जुड़ी कई तरह की परेशानियां होती हैं। इसका कारण सर्द हवाएं होती हैं, जो आपकी स्किन को ड्राई बना देती हैं। ऐसे में स्किन का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। अगर आप सर्दियों में अपनी स्किन पर निखार चाहते हैं तो महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स के बजाय स्किन को डिटॉक्स करें। जी हां, स्किन को डिटॉक्स करने से आपकी स्किन से जुड़ी कई तरह की परेशानियां दूर हो सकती हैं। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे डिटॉक्स ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे, जिससे आप अपनी स्किन
स्किन को कैसे करें डिटॉक्सिफाई
पर निखार पा सकते हैं। आइए जानते हैं सर्दियों में स्किन पर ग्लो लाने के लिए क्या करें?
सर्दियों में स्किन की कैसे बढ़ाएं खूबसूरती?
सर्दियों में स्किन पर निखार पाने के लिए आप डिटॉक्स ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको काफी बेहतर रिजल्ट मिल सकता है। आइए जानते हैं कुछ हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में-
हल्दी का पानी में छिपा है डिटॉक्सिंग एजेंट
स्किन को डिटॉक्स करने के लिए रोजाना हल्दी का पानी पिएं। हल्दी में काफी बेहतरीन डिटॉक्सिंग एजेंट होता है, जो आपकी स्किन की रंगत को बेहतर कर सकता है। हल्दी का पानी के अलावा आप अपने आहार में हल्दी का दूध भी शामिल कर सकते हैं। हल्दी का पानी तैयार करने के लिए 1 गिलास पानी लें। इसमें 1 चुटकी हल्दी पाउडर डालकर इसे हल्का गुनगुना करें। इसके बाद सुबह इस पानी को पिएं। इससे आपकी बॉडी डिटॉक्स होगी।
ग्रीन टी करे बॉडी डिटॉक्स
बॉडी को डिटॉक्सिफाई करने के लिए ग्रीन टी का सेवन करें। यह आपके पूरे बॉडी को डिटॉक्सिफाई करने में असरदार होता है। ग्रीन टी में आप पुदीना और अदरक जैसी चीजों का फ्लेवर भी एड कर सकते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट्स का काफी अच्छा स्त्रोत होता है, जो स्किन पर एजिंग की परेशानी को कम करने में मददगार है।
खीरा, नींबू, पुदीने का पानी
बॉडी को डिटॉक्सिफाई करने के लिए खीरा, नींबू और पुदीने का पानी आपके लिए काफी असरदार हो सकता है। इस डिटॉक्स ड्रिंक को तैयार करने के लिए 1 गिलास पानी लेँ। इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदें मिक्स करें। इशके बाद इसमें खीरे के कुछ टुकड़े डाल लें। अब इसमें पुदीने के पत्तियां डालकर पानी को रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह इस पानी का सेवन करें। इससे आपकी बॉडी डिटॉक्सिफाई हो सकती है, जिससे स्किन पर चमक आएगी।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।
