मानसून में ऐसे करें घर की सफाई, बदबू और फंगस से आपका होम रहेगा क्लीन और स्मेल फ्री

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: प्रणव मिश्र
  • Updated Jun 27, 2023, 04:14 PM IST

How To Keep The Home Clean In Monsoon in Hindi : बारिश के मौसम में घर को साफ-सुथरा रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। बारिश के कारण जहां घरों में सीलन और दीमक लगने का खतरा रहता है। वहीं बाहर कीचड़-मिट्टी के कारण घर काफी गंदा हो जाता है।

Monsoon Tips in Hindi: मानसून के मौसम में हाथ में चाय और पकौड़ा लेकर खिड़की से बैठकर बारिश को निहारना अच्छा लगता है। यह मौसम सभी का पसंदीदा होता बस शर्त यह है कि न पैरों में कीचड़ लगे और न घर में कोई स्मेल हो। बारिश गर्मी से राहत तो दिलाती है लेकिन लेकिन भारी बारिश चिंता कारण भी बन सकती है; खासकर आपके घर को साफ रखने के लिए! कीचड़ या दाग के निशान, फफूंद से भरी दीवारें, तंग कमरे में दुर्गंध और भी बहुत कुछ होता है जिसे आपका घर चुपचाप झेल रहा होता है।

monsoon,monsoon tips,monsoon hacks

Monsoon Tips: मानसून में आप अपने घर को कैसे साफ रखते हैं? (Image: Canva)

घर में रहने वालों के लिए घर को साफ़ रखना एक मुश्किल कार्य है और बारिश में मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। क्योंकि मानसून में घर की गंदगी सिर्फ धूल-मिट्टी तक ही सीमित नहीं रहती। बल्कि घर की चीजों को गंदा करने में कीड़े भी बराबर की भूमिका निभाते हैं। ऐसे में न सिर्फ घर में मौजूद गंदगी बैक्टीरिया के इंफेक्शन पैदा करती हैं, बल्कि धूप की कमी के कारण घर में मौजूद चीजों से बदबू भी आने लगती है। तो आइए हम आपको मानसून में घर को साफ-सुथरा और स्मेल फ्री रखने के कुछ खास टिप्स के बारे में बताते हैं।

End of Feed