लाइफस्टाइल

Rice Face Packs: गोरी और निखरी रंगत की है ख्वाहिश, चावल का फेस पैक दिखाएगा कमाल, जानें तैयार करने का तरीका

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 27, 2023, 03:11 PM IST

हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसकी स्किन ग्लो करे और हमेशा चमकदार बनी रहे। इसके लिए लड़कियां तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करती हैं। लेकिन बाजार में मिलने वाले केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट स्किन को नुकसान पहुंचाते हैं।

Image

चावल का फेस पैक

Rice Face Packs: हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसकी स्किन ग्लो करे और हमेशा चमकदार बनी रहे। इसके लिए लड़कियां तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करती हैं। लेकिन बाजार में मिलने वाले केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट स्किन को नुकसान पहुंचाते हैं। इन प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से पिंपल और दाग धब्बे जैसी समस्याएं होने लगती है। वहीं कई बार खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट की वजह से चेहेर का नूर छिन जाता है। ऐसे में आप चावल फेस पैक का इस्तेमाल कर स्किन को ग्लोइंग और पहले की तरह गोरी बना सकेंगी। यहां जानिए फेस पैक बनाने का सही तरीका।

ऐसे तैयार करें चावल का फेस पैक

चावल, शहद और नींबू फेस पैक

गोरी और निखरी त्वचा पाने के लिए आप चावल,शहद और नींबू से बने इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फेस पैक को तैयार करने के लिए चावल को पीसकर उसका पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इसमें 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें। इस फेस पैक को अब चेहरे पर अप्लाई करें। 20 मिनट के लिए इस फेस पैक को चेहरे पर लगा रहने दें। जब ये फेस पैक सूख जाए तो इसे नॉर्मल पानी से धो लें। इस फेस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में कम से कम एक बार जरूर करें।

चावल और दही का फेस पैक

चावल एमीनो एसिड और विटामिन्स का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। ये स्किन के लिए वाइटनिंग एजेंट का काम करते हैं। इसका फेस पैक तैयार करने के लिए चावल को पहले पीस लें। इसके बाद इसमें शहद और दही मिलाएं और फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। इसे आधे धंटे के लिए चेहरे पर लगा रहने दें और फिर इसे ठंडे पानी से धो लें। इससे झुर्रियों और डार्क सर्कल्स की समस्या दूर होगी।

चावल और एलोवेरा फेस पैक

इसका फेस पैक तैयार करने के लिए एक चम्मच चावल के आटे में, 1/2 चम्मच एलोवेरा जेल और लगभग 5-6 बूंद गुलाब जल मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। हफ्ते में कम से कम 2 बार इस फेस पैक का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से आप स्किन को सन टैन की समस्या से बचा सकते हैं।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article