लाइफस्टाइल

Motivational Shayari: सपनों को पंख देती हैं ये मोट‍िवेशनल शायरी, हौसला बढ़ाने के ल‍िए यहां पढ़ें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 28, 2023, 06:25 AM IST

Best motivational shayari in hindi: कई बार ऐसा होता है कि जी-जान से मेहनत करने के बाद भी हमें वो नहीं मिलता है जिसके हम हकदार होते हैं। ऐसे समय पर हार मानने की जगह आपको अपना हौसला बनाए रखना चाहिए। यहां कुछ मोटिवेशनल शायरियां दी गई हैं जो आपको हिम्मत देंगी।

Image

Motivational Shayari in hindi for success

Motivational Shayari in Hindi for Success: कई बार ऐसा होता है कि मंजिल सिर्फ एक कदम दूर होती है मगर हम पहले ही हार मान जाते हैं। इस परिस्थिति में प्रेरित रहना, हौसला बनाए रखना और हिम्मत ना हारना बहुत जरूरी होता है।कई बार ऐसा होता है कि जी-जान से मेहनत करने के बाद भी हमें वो नहीं मिलता है जिसके हम हकदार होते हैं। अगर आप भी ऐसे दौर से गुजर रहे हैं तो आपको हमेशा कुछ ऐसा करना चाहिए जिससे आप हर पल मोटिवेटेड रह सकें। कई उतार-चढ़ाव झेलने के बाद भी और खून-पसीना एक करने के बाद भी हमें मंजिल नहीं मिलती है। सकारात्मकता लोने के लिए आपको रोज कुछ अच्छी और प्रेरणादयक चीजें पढ़नी चाहिए। आज हम आपके लिए कुछ ऐसी शायरियां लेकर आएं हैं जो आपको मोटिवेटेड रहने में मदद करेंगी।

Best Motivational Shayari in Hindi

वक्त से लड़कर जो नसीब बदल दे,

इंसान वही जो अपनी तकदीर बदल दे,

कल क्या होगा कभी मत सोचो,

क्या पता कल वक्त खुद अपनी तस्वीर बदल ले।

Motivational Shayari

Motivational Shayari

ये जिंदगी हसीं है इससे प्यार करो,

अभी है रात तो सुबह का इंतजार करो,

वो पल भी आएगा जिसकी ख्वाहिश है आपको,

रब पर रखो भरोसा वक्त पर एतबार करो।

Motivational Shayari

Motivational Shayari

Inspirational Shayari in Hindi

बेहतर से बेहतर कि तलाश करो,

मिल जाए नदी तो समंदर कि तलाश करो,

टूट जाता है शीशा पत्थर कि चोट से,

टूट जाए पत्थर ऐसा शीशा तलाश करो।

Motivational Shayari

Motivational Shayari

मंजिलें क्या है, रास्ता क्या है?

हौसला हो तो फासला क्या है।

Inspirational Shayari for students

हवाओं के भरोसे मत उड़,

चट्टाने तूफानों का भी रुख मोड़ देती हैं,

अपने पंखों पर भरोसा रख,

हवाओं के भरोसे तो पतंगे उड़ा करती हैं।

Motivational Shayari

Motivational Shayari

लक्ष्य को पाने के लिए यदि हम तन, मन और धन लगा देते हैं,

सच कहता हूं दोस्तों, कुंडली के सितारे भी अपनी जगह बदल देते हैं।

काम करो ऐसा कि एक पहचान बन जाए,

हर कदम ऐसा चलो कि निशान बन जाए,

यहां जिंदगी तो हर कोई काट लेता है,

जिंदगी जियो इस कदर कि मिसाल बन जाए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article