Miss World 2025 का भारत में होगा आयोजन, फेमिना मिस इंडिया Nandini Gupta करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Feb 20, 2025, 05:59 PM IST

Miss World 2025: विश्व के सबसे प्रतिष्ठित सौन्दर्य प्रतियोगिता मिस वर्ल्ड 2025 के 72वें संस्करण का आयोजन तेलंगाना में होने जा रहा है। भारत का प्रतिनिधित्व नंदिनी गुप्ता करेंगी। ऐसे में जानिए कौन हैं नंदिनी गुप्ता।

विश्व के सबसे प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट मिस वर्ल्ड 2025 के 72वें संस्करण का आयोजन तेलंगाना में होने जा रहा है। इस इवेंट की शुरुआत 7 मई से होने वाली है जो 31 मई को खत्म होगी। मिस वर्ल्ड 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व नंदिनी गुप्ता करेंगी। नंदिनी गुप्ता (Nandini Gupta) ने मिस इंडिया 2024 का खिताब जीता था। आइए जानते हैं कौन हैं मिस वर्ल्ड में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली नंदिनी गुप्ता।

Nandini Gupta

कौन हैं नंदिनी गुप्ता

नंदिनी गुप्ता (Nandini Gupta) एक भारतीय मॉडल और ब्यूटी क्वीन हैं। उन्होंने फेमिना मिस इंडिया 2023 का खिताब अपने नाम किया था। नंदिनी गुप्ता (Nandini Gupta) ने 19 साल की उम्र में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीतकर इतिहास रचा था। इस जीत के साथ, उन्होंने मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अधिकार भी जीता था। नंदिनी गुप्ता (Nandini Gupta) राजस्थान के कोटा शहर की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कोटा से की है। इसके बाद उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन किया है।

End of Feed