लाइफस्टाइल

Sudha Murthy Motivational Quotes in Hindi: हर हाल में मिलेगी सफलता, बस गांठ बांध लें Sudha Murthy की ये 10 बातें

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Feb 21, 2025, 07:02 AM IST

Sudha Murthy Motivational Quotes in Hindi(सुधा मूर्ति के प्रेरक विचार हिंदी में): सुधा मूर्ति एक भारतीय शिक्षिका, लेखिका और सांसद हैं। इसके अलावा यह इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष भी हैं। इन्हें 2006 में भारत सरकार द्वारा सामाजिक कार्यों के लिए मूर्ति को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। उनके विचार युवाओं और बच्चों में नया जोश भरने का काम करते हैं। ऐसे में यहां पढ़ें उनके अनमोल विचार।

Image

Sudha Murthy Motivational Quotes in Hindi

Sudha Murthy Motivational Quotes in Hindi(सुधा मूर्ति के प्रेरक विचार हिंदी में): इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति की पत्नी हैं सुधा मूर्ति किसी पहचान की मौहतान नहीं हैं। सुधा मूर्ति समाज सेविका और लेखिका हैं जो बच्चों के लिए कहानियां लिखती हैलिए कहानियां लिखती है। वो एक मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। उनके विचार लोगों को काफी प्रभावित करते हैं। उन्होंने भारत में शिक्षा, गांवों के विकास और महिलाओं को आगे बढ़ाने में बड़ा योगदान दिया है। उनकी प्रेरणादायक बातें ना केवल बच्चों बल्कि युवाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। ऐसे में आज हम यहां सुधा मूर्ति के मोटिवेशनल कोट्स लेकर आए हैं जो आपको सही मार्गदर्शन देने का काम करेंगी।

Sudha Murthy Motivational Quotes in Hindi - सुधा मूर्ति के प्रेरक विचार

1. फेल होने से कभी नहीं डरें, हारना या फेल होना सीखने और आगे बढ़ने का ही हिस्सा है। जितना ज्यादा आप फेल होंगे, उतना ज्यादा अपनी गलतियों से सीखेंगे और बेहतर बनेंगे।

2. खुद पर और अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें। अगर आप खुद पर भरोसा नहीं करेंगे तो कोई आप पर भरोसा नहीं करेगा। अपने आप पर विश्वास बनाए रखें और अपनी गोल अचीव करने की क्षमता पर भी पूरा यकीन रखें।

3. जीवन एक एग्जाम है, इसका सिलेबस हम नहीं जानते और यहां क्वेश्चन पेपर भी सेट नहीं होता है। यहां मॉडल पेपर्स भी नहीं होते।

4. कभी भी सीखना बंद ना करें। ये दुनिया लगातर बदल रही है और उभर रही है। ऐसे में ताजा जानकारियों और ट्रेंड्स से अप-टू-डेट रहना आपकी ग्रोथ के लिए बहुत जरूरी है। जितना ज्यादा आप सीखेंगे, उतना ही भविष्य में सफलता पाने के लिए तैयार होंगे।

5. किसी दूसरे से अपनी तुलना ना करें। हर किसी का अपना सफर होता है और हर किसी में खास टैलेंट और क्षमताएं होती हैं। आपको केवल अपने खुद के सफर पर फोकस करना चाहिए और दूसरे क्या कर रहे हैं, इस पर कतई ध्यान नहीं देना चाहिए।

6. भविष्य को प्रिडिक्ट करने का सबसे बढ़िया तरीका है उसे क्रिएट करना।

7. जीवन का सबसे बड़ा ऐश्वर्य है सही किस्म की आजादी पाना।

8. कभी भी अपने ड्रीम्स को न छोड़ें। इस बात की फिक्र न करें कि वे कितने मुश्किल हैं या आप उन्हें पाना असंभव है। अगर आप कड़ी मेहनत करते हैं और कभी हार नहीं मानते तो एक न एक दिन उन्हें जरूर हासिल कर लेंगे।

9. एक्शन के बिना विजन मात्र एक स्वप्न है, वहीं विजन के बिना एक्शन केवल टाइम पास है। हालांकि विजन और एक्शन अगर एक साथ आ जाएं तो दुनिया बदल सकते हैं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article