लाइफस्टाइल

डार्क सर्कल्स हो जाएंगे गायब, बस इन घरेलू नुस्खे का करें इस्तेमाल

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Feb 20, 2025, 10:04 AM IST

Dark Circles Home Remedies: स्किन की सही देखभाल ना की जाए तो स्किन डल और बेजान सी दिखने लगती है। वर्कलोड और स्ट्रेस की वजह से आंखों के नीचे काले घेरे भी हो जाते हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फिर भी इससे छुटकारा नहीं मिल पाता है। यहां हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से डार्क सर्कल्स से छुटकारा पा सकते हैं।

Image

Dark Circles Home Remedies

Dark Circles Home Remedies: आजकल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी देखभाल करना भूल जाते हैं। जिसका असर उनके चेहरे पर दिखने लगता है। स्ट्रेस, वर्क लोड और भरपूर नींद ना लेने की वजह से आंखों के नीचे काले घेरे पड़ जाते हैं। ये डार्क सर्कल्स ना केवल आपकी खूबसूरती को बिगाड़ देते हैं बल्कि देखने में भी बेहद खराब लगते हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के नुस्खे अपनाते हैं लेकिन फिर भी छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में यहां हम कुछ घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप डार्क सर्कल्स से छुटकारा पा सकते हैं।

डार्क सर्कल्स के घरेलू उपाय - Dark Circles Home Remedies

पर्याप्त नींद लें

नींद की कमी डार्क सर्कल्स का एक प्रमुख कारण है। ऐसे में हर व्यक्ति को 7-8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। इससे चेहरे पर ग्लो बना रहता है।

ठंडी पट्टी का करें इस्तेमाल

इसके लिए एक साफ कपड़े को ठंडे पानी में भिगोकर अपनी आंखों पर 10-15 मिनट के लिए रखें। इससे आंखों की सूजन कम होगी और डार्क सर्कल्स की समस्या से जल्द छुटकारा मिलेगा।

खीरे या आलू के स्लाइस का करें इस्तेमाल

इसके लिए खीरे या आलू के स्लाइस को अपनी आंखों पर 15-20 मिनट के लिए रखें। इनमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो डार्क सर्कल्स को कम करने में मददगार साबित होंगे।

ग्रीन टी बैग

ग्रीन टी बैग का इस्तेमाल कर डार्क सर्कल्स से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए ग्रीन टी बैग को ठंडा करके अपनी आंखों पर 15-20 मिनट के लिए रखें। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो डार्क सर्कल्स को कम करने में कारगर है और स्किन को ग्लोइंग बनाता है।

बादाम या नारियल का तेल

बादाम या नारियल का तेल डार्क सर्कल्स को कम करने में मददगार साबित होता है। इसके लिए रोजाना रात को सोने से पहले अपनी आंखों के आसपास तेल लगाएं और सुबह धो लें।

हल्दी और दही का पेस्ट

हल्दी और दही का पेस्ट डार्क सर्कल्स को कम करने में सहायक है। इसके लिए एक चम्मच हल्दी पाउडर और एक चम्मच दही को मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपनी आंखों के आसपास लगाएं और 15-20 मिनट के बाद धो लें।

गुलाब जल

गुलाब जल डार्क सर्कल्स को कम करने में सहायक है। इसके लिए एक कॉटन बॉल को गुलाब जल में भिगोकर अपनी आंखों पर 15-20 मिनट के लिए रखें। जल्द फर्क दिखेगा।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article