Miss World 2025 Grand Finale: 72वें मिस वर्ल्ड फेस्टिवल 2025 का ग्रैंड फिनाले शनिवार यानी 31 मई 2025 को होने वाला है। इसका ग्रैंड फिनाले हैदराबाद के हाईटेक्स (HITEX) प्रदर्शनी केंद्र में होने जा रहा है। दुनिया भर की 108 सुंदरियों के बीच ताज की लड़ाई है। इन सबके बीच चलिए यहां जानते हैं मिस वर्ल्ड 2025 को कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।
मिस वर्ल्ड 2025 में भारत को कौन रही हैं रिप्रेजेंट
मिस वर्ल्ड 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व नंदिनी गुप्ता कर रही हैं। वह राजस्थान के कोटा की रहने वाली हैं और उन्होंने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 का खिताब जीता था। मिस वर्ल्ड वेबसाइट पर एक रिपोर्ट में कहा गया है, "चाहे आप कहीं भी हों, आप इस शनिवार को मिस वर्ल्ड को लाइव देख सकते हैं!"
कब और कहां देखें मिस वर्ल्ड 2025 लाइव
72वें मिस वर्ल्ड पेजेंट का ग्रैंड फिनाले 31 मई, 2025 को हैदराबाद, तेलंगाना के हाईटेक्स प्रदर्शनी केंद्र आयोजित हो रहा है। मिसवर्ल्ड डॉट कॉम के अनुसार, "पहली बार, दुनिया भर के दर्शक चुनिंदा देशों में नेशनल टेलीविजन के माध्यम से या आधिकारिक मिस वर्ल्ड पे-पर-व्यू प्लेटफॉर्म www.watchmissworld.com के माध्यम से इस कार्यक्रम को देख पाएंगे। भारत में, इस इवेंट की लाइव-स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर की जाएगी।
भारत में मिस वर्ल्ड 2025 कितने बजे से देख सकेंगे
मिस वर्ल्ड 2025 का फिनाले शनिवार, दोपहर 1 बजे GMT (ग्रीनविच मीन टाइम ज़ोन) पर शेड्यूल है, जो शनिवार, शाम 6:30 बजे IST (भारतीय मानक समय) है।
कौन होंगे मिस वर्ल्ड 2025 के जज
मिस वर्ल्ड 2025 के जजों के पैनल में अभिनेता सोनू सूद हैं। उनके साथ सुधा रेड्डी भी होंगी। इनके अलावा मिस इंग्लैंड 2014 कैरीना टरेल भी जजों के पैनल में शामिल हैं।
