Miss World 2024 Sini Shetty Gowns: मिस वर्ल्ड का ताज न जीत सकीं सिनी शेट्टी मगर लुक्स के हुए चर्चे, देखें फिनाले गाउन की खूबसूरत तस्वीरें

Miss World 2024 Finale: मिस वर्ल्ड 2024 में भारत को रिप्रेजेंट कर रहीं सिनी शेट्ठी टॉप 8 तक पहुंचीं, लेकिन टॉप 4 में उनकी एंट्री न हो सकी। इस कॉम्पटिशन में वो कई ग्लैमरेस लुक में दिखीं। सिनी को एशिया और ओशिनिया से सर्वश्रेष्ठ डिजाइनर ड्रेस का विजेता भी घोषित किया गया। उनके हर लुक को लोगों ने बहुत पसंद किया है। जानिए उन स्टाइलिश ड्रेसेस से जुड़े डिटेल्स।

Miss world 2024 Sinni Shetty Finale Looks: आखिरकार वो पल आ ही गया, जिसका हर किसी को बेसब्री से इंतजार था। जी हां, दिल थाम कर बैठ जाइए क्योंकि मिस वर्ल्ड 2024 के परिणाम का समय आ चुका है। 28 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत मिस वर्ल्ड 2024 की मेजबानी कर रहा है। मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में 71वें मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट का फिनाले शुरू हो गया है। इस ब्यूटी पेजेंट में सिनी शेट्टी ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। बड़े गर्व की बात है कि सिनी के प्रतिनिधित्व में भारत टॉप 8 तक पहुंचा, लेकिन टॉप 4 में वो अपनी जगह न बना सकीं। अगर सिनी के सर पर ताज सजता तो वो दुनिया में तीसरी मिस वर्ल्ड होंगी, जिन्हें अपने ही देश में ताज पहनने का मौका मिलता। खैर, मिस वर्ल्ड 2024 प्रतियोगिता के टॉप 8 में पहुचंने तक जितने भी राउंड्स हुए उन सब में सिनी की परफॉर्मेंसेस को बहुत पसंद किया गया। परफॉर्मेंस के अलावा एक और चीज जो चर्चा में रही वो था सिनी का स्टाइलिंग सेंस और ग्लैमरेस ड्रेसेसे। इंडियन हो या वेस्टर्न सिनी ने हर लुक में महफिल लूट ली।

sini shetty miss world 2024 best looks details

व्हाइट शिमरी फिनाले गाउन

71वें मिस वर्ल्ड कॉम्पटिशन के फिनाले राउंड के लिए सिनी शेट्टी ने मशहूर डिजाइनर फाल्गुनी शेन पीकॉक इंडिया का डिजाइनर गाउन पहना। इसी गाउन में सिनी ने टॉप 4 की दावेदारी में सवालों के जवाब भी दिए थे।

End of Feed