लाइफस्टाइल

71st Miss World 2024: भारत का प्रतिनिधित्व कर रही सिनी शेट्टी टॉप 4 से हुईं बाहर, देखें टॉप 4 फाइनलिस्ट की लिस्ट

मिस वर्ल्ड 2024: 71वीं मिस वर्ल्ड 2024 का आयोजन आज रात 7:30 बजे से मुंबई के जियो कॉन्वेंशन सेंटर में हो रहा है। भारत को रिप्रेजेंट कर रही सिनी शेट्टी टॉप 4 से बाहर हो चुकी हैं।

Image

Sini Shetty Out Of top 4

भारत पूरे 28 साल बाद आज 71वीं मिस वर्ल्ड 2024 पेजेंट की मेजबानी कर रहा है। 71वीं मिस वर्ल्ड 2024 में भारत को रिप्रेजेंट कर रही सिनी शेट्टी टॉप 4 में जगह बनाने में नाकामयाब रही हैं। चार फाइनलिस्ट जिन्होंने मिस वर्ल्ड 2024 में अपनी जगह पक्की कर ली है उनमें मिस वर्ल्ड अमेरिका और कैरेबियन: अचे अब्राहम (त्रिनिदाद और टोबैगो), मिस वर्ल्ड अफ़्रीका - लेसेगो चोम्बो (बोत्सवाना), मिस इंडिया यूरोप - चेक गणराज्य, मिस इंडिया वर्ल्ड एशिया और ओशिनिया - यास्मीन अज़ायटौन (लेबनान) का नाम शामिल है।

71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के जज कौन हैं?

मिस वर्ल्ड फिनाले 2024 को 12 जजों का एक पैनल जज कर रहा है। इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन, पूजा हेगड़े, अमृता फडनवीस, साजिद नाडियाडवाला, हरभजन सिंह, रजत शर्मा, जमील सईद और विनीत जैन शामिल हैं।

कौन है सिनी शेट्टी?

सिनी शेट्टी मिस इंडिया 2022 वर्ल्ड की विजेता हैं। सिनी शेट्टी मूल रूप से कर्नाटक से ताल्लुक रखती हैं लेकिन उनका जन्म मुंबई में हुआ है। उन्होंने मिस इंडिया 2022 प्रतियोगिता के दौरान कर्नाटक का प्रतिनिधित्व किया था। सिनी के एजुकेशन की बात करें तो उन्होंने अकाउंटिंग और फाइनेंस में ग्रेजुएशन कंप्लीट की है। साथ ही उन्होंने महज 14 साल की उम्र में भरतनाट्यम में अरंगेत्रम पूरा किया था। सिनी फिलहाल सीएफए (चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट) की पढ़ाई कर रही हैं।

भारत ने कब कब जीता मिस वर्ल्ड का खिताब?

भारत ने अब तक कुल 6 बार मिल वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया है। रीता फारिया (1966), ऐश्वर्या राय (1994), डायना हेडन (1997), युक्ता मुखी (1999), प्रियंका चोपड़ा (2000) और मानुषी छिल्लर (2017) मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकी हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article