लाइफस्टाइल

ऐश्वर्या, प्रियंका से लेकर मानुषी छिल्लर तक, 6 भारतीय सुंदरियों ने इन जोरदार जवाबों से जीता था मिस वर्ल्ड का ताज, ये हैं वो सवाल

Miss World Question Answers: भारत में 71वें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयजोन हुआ। हालांकि, ये ताज भारत के नाम नहीं हुआ लेकिन क्या आप जानते हैं कि अबतक भारत की 6 सुंदरियों ने अपने जबरदस्त जवाबों से इस ताज को अपने नाम किया है। आइए जानते हैं कि किसने कौन सा जवाब देकर बाजी मारी थी।

Image

miss world 2024 question answers that won india the miss world crown

Miss World Question Answers: पूरी दुनिया की नजरें आज भारत में होने वाले मिस वर्ल्ड कम्पटीशन पर टिकी थीं। 28 साल बाद भारत को इसकी मेजबानी करने का मौका मिला था, लेकिन चेक गणराज्य की Krystyna Pyszková ने इस खिताब को अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता को जीतने के लिए ब्यूटी क्वीन्स को 3 राउंड्स से गुजरना पड़ता है। इसमें कंटेस्टेंट को ब्यूटी, कॉन्फिडेंस और इंटेलिजेंस तीनों लेवल पर परखा जाता है। हर राउंड में कंटेस्टेंट के इंटेलिजेंस को समझने के लिए उनसे कुछ ट्रिकी सवाल पूछे जाते हैं। आखिर में ग्रैंड फिनाले राउंड में टॉप 3 कंटेस्टेंट्स बचती हैं, जिनसे एक आखिरी सवाल पूछा जाता है। ये वो आखिरी सवाल होता है, जो मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के लिए काफी अहम होता है।

1) रीता फारिया से मिस वर्ल्ड में पूछा गया था ये सवाल

साल 1966 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली भारत की पहली महिला रीता फारिया से पर्सनालिटी राउंड में पूछा गया था कि आपको डॉक्टर क्यों बनना है। इसके जवाब में रीता ने कहा था कि भारत को स्त्री रोग विशेषज्ञों की जरूरत है। उनका ये जवाब सुनकर जूरी ने उनसे वापस सवाल पूछा था कि भारत में तो कई सारे बच्चे पैदा होते हैं। इसके जवाब में रीता ने कहा था कि हमें इसी संख्या को कम करने की कोशिश करनी है। रीता फारिया पहली ऐसी मिस वर्ल्ड हैं, जो पेशे से डॉक्टर हैं।

2) ऐश्वर्या से पूछा गया- मिस वर्ल्ड जीतेंगी तो क्या करेंगी

रीता के कॉम्पटिशन जीतने के 28 साल यानी 1994 में ऐश्वर्या राय इस खिताब को जीतने में कामयाब रहीं। ऐश्वर्या से ग्रैंड फिनाले राउंड में पूछा गया था कि वो इस खिताब को जीत जाएंगी तो क्या करेंगी और एक मिस वर्ल्ड में क्या खासियत होनी चाहिए। इसका जवाब देते हुए ऐश्वर्या ने कहा था कि मिस वर्ल्ड की खासियत कि वो एक सच्चा इंसान और किसी में फर्क नहीं करता हो। वहीं अगर वो ये खिताब जीतती हैं, तो उनकी जो भी जिम्मेदारियां होंगी या मिलेंगी उन्हें पूरे मन और ईमानदारी से निभाएंगी।

3) डायना से मिस वर्ल्ड में पूछा गया ये ट्रिकी सवाल

साल 1997 में डायना हेडन ने मिस वर्ल्ड का ताज जीता, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। डायना से पूछा गया था कि अगर आप मिस वर्ल्ड बनती हैं तो प्राइज मनी का क्या करेंगी, क्या आप इसे डोनेट करना चाहेंगी। इसके जवाब में डायना ने कहा था कि प्राइज मनी वो किसी और के साथ शेयर क्यों करेंगी। वो इसे अपने दोस्तों और परिवार पर खर्च करेंगी, उनका मन जहां करेगा वहां खर्च और इनवेस्ट करेंगी।

4) युक्ता से पूछा गया- मौका मिल तो किसकी तरह बनना चाहेंगी

साल में 1999 में मिस वर्ल्ड बनने वाली युक्ता मुखी से पूछा गया था कि आपका पसंदीदा खाना क्या है। अगर आप दुनिया में कुछ भी बन सकती, तो क्या बनती। आप किस देश जाना चाहेंगी। इसके जवाब में युक्ता ने कहा था कि वो बीते 20 सालों से इंडियन फूड खा रही हैं और इससे बोर नहीं हुई हैं और ना हो सकती हैं। उन्होंने बताया कि वो ऑड्री हेपबर्न (जो कि एक ब्रिटिश एक्ट्रेस हैं) से इंस्पायर्ड हैं और उनका औरा उन्हें प्रभावित करता है। भारत के अलावा उन्होंने पेरिस, फ्रांस जैसे जगहों पर जाने की इच्छा जताई थी।

5) प्रियंका से मिस वर्ल्ड में दिया था ये जोरदार जवाब

साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली प्रियंका चोपड़ा से पूछा गया कि पिछले साल भी मिस वर्ल्ड की भारतीय रही हैं, क्या वो उससे दबाव में हैं। इसके अलावा उनसे पूछा गया था कि वो किसे सबसे कामयाब लिविंग वूमेन मानती हैं और क्यों। उन्होंने जवाब में कहा था कि वो दबाव में नहीं हैं और ऐसे बहुत से लोग हैं, जिन्होंने उन्हें काफी प्रभावित किया है। मगर मदर टेरेसा ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। वो बताया कि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए लगा दी। प्रियंका वो पहली भारतीय मिस वर्ल्ड रहीं, जिन्हें भारतीय मिस वर्ल्ड ने क्राउन पहनाया।

6) इस सवाल का जवाब देकर मिस वर्ल्ड बनीं मानुषी छिल्लर

प्रियंका चोपड़ा के ताज जीतने के 17 साल बाद मानुषी छिल्लर ने 2017 में ये खिताब जीता। मानुषी से पूछा गया कि दुनिया में किस पेशे की सैलरी सबसे अधिक होनी चाहिए और क्यों। इसके जवाब में उन्होंने कहा था कि उनकी मां उनके लिए सबसे बड़ी इंस्पिरेशन है। इसलिए वो कह सकती हैं कि मां होने की जॉब सबसे बेहतरीन है और वहीं सबसे अधिक सैलरी मिलने की अधिकार रखती हैं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article