एनीमिया से परेशान थीं मीरा कपूर, स्मृति ईरानी का ये देसी सूप आया काम; रोज पीती थीं आधा कप

तमाम क्लिनिकल न्यूट्रिशन और डायटेटिक्स एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह सूप डाइट में आयरन बढ़ाने के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है, खासकर अगर इसमें सहजन की पत्तियां इस्तेमाल की जाएं।

महिलाओं में एनीमिया यानी खून की कमी की समस्या काफी आम है। पिछले कुछ दिनों से एक घरेलू नुस्खा चर्चा में है, जिसे अभिनेत्री मीरा कपूर ने भी एनीमिया के दौरान आजमाया था। यह नुस्खा हमारी रसोई में आसानी से मिलने वाली दाल और सब्जियों से तैयार होने वाले एक सूप का है।

Mira Kapoor Smriti Irani Daal Soop

स्मृति ईरानी के सुझाए दाल सूप से मीरा कपूर ने दुरुस्त की सेहत

हाल ही में मीरा कपूर की मुलाकात पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से फ्लाइट में हुई। बातचीत के दौरान उन्हें स्मृति ईरानी का बताया हुआ वह सूप याद आया, जिसे उन्होंने एनीमिया के दौरान तीन महीने तक पिया था। मीरा ने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्हें इससे अपने ब्लड रिपोर्ट में फर्क देखने को मिला। उन्होंने इस सूप को रोजाना करीब आधा कप लेने की बात कही।

End of Feed