Christmas Day, Merry Christmas 2023 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: हर तरफ आज क्रिसमस की धूम देखने को मिल रही है। चर्च को दुल्हन की तरह सजाया गया है क्योंकि आज यीशु का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। 25 दिसंबर को हर साल क्रिसमस मनाया जाता है। इस दिन को "ईसा क्रिसमस" भी कहा जाता है। क्रिसमस वैसे तो ईसाईयों का महत्वपूर्ण त्योहार है लेकिन इसे सभी धर्म के लोग बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। 25 दिसंबर को क्रिसमस सेलिब्रेट करने के पीछे का इतिहास काफी रोचक है। ईसाई धर्म के अनुसार, 25 दिसंबर को प्रभु यीशु मसीह का जन्म हुआ था और इसलिए इस दिन क्रिसमस (Christmas Day History) मनाया जाता है। बाइबल में जीसस की कोई बर्थ डेट नहीं दी गई है, लेकिन फिर भी 25 दिसंबर को ही हर साल क्रिसमस मनाया जाता है। यीशु मसीह का जन्म मरियम के घर हुआ था। ऐसी मान्यता है कि मरियम को एक सपना आया था, जिसमें उन्हें प्रभु के पुत्र यीशु को जन्म देने की भविष्यवाणी की गई थी। तब से ही हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस सेलिब्रेट किया जाता है। इस खास मौके पर ऑफिस और घर को क्रिसमस ट्री से सजाया जाता है। इसके साथ ही इस दिन को खुशनुमा बनाने के लिए लोग एक दूसरे को बधाईयां भी देते हैं। अगर आप भी अपने करीबियों को क्रिसमस की बधाई देना चाहते हैं तो ये शायरी, मैसेज, कोट्स भेज सकते हैं। यहां देखें क्रिसमस कोट्स, शायरी, विशेज।
Christmas shayari in Hindi
देवदूत बनके कोई आएगा,
सारी आशाएं तुम्हारी, पूरी करके जाएगा,
क्रिसमस के इस शुभ दिन पर,
तोहफा और खुशियां दे जाएगा।
हैप्पी क्रिसमस डे 2023!
ना कार्ड भेज रहा हूं
ना कोई फूल भेज रहा हूं,
सिर्फ सच्चे दिल से
मैं आपको क्रिसमस की,
शुभकामनाएं भेज रहा हूं
Happy Christmas Day!
बच्चों का दिन, तोहफों का दिन
सांता आएगा, कुछ तुम्हें देकर जाएगा,
भूल ना जाना उसे शुक्रिया कहना,
यह सादगी यीशु सभी को सिखाएगा!
Happy Christmas
इस क्रिसमस आपका जीवन
क्रिसमस ट्री की तरह हरा-भरा हो और
भविष्य तारों की तरह चमचमाता रहे!
क्रिसमस डे की हार्दिक बधाई!
खुदा से क्या मांगू तुम्हारे वास्ते
सदा खुशियां हो तुम्हारे रास्ते,
हंसी तुम्हारे चेहरे पर रहे इस तरह,
खुशबू फुल का साथ निभाए जिस तरह।
हैप्पी क्रिसमस डे 2023!
सबके दिलों में हो सबके लिए प्यार
आनेवाला हर दिन लाए खुशियां हजार,
इस उम्मीद के साथ आओ भुलाकर सारे गम,
क्रिसमस का हम सब करे स्वागत!
Happy Christmas Day!
चांद ने अपनी चांदनी बिखेरी है
और तारो ने आसमान सजाया है,
लेकर तोहफा अमन और प्यार का,
देखो स्वर्ग से कोई फरिश्ता आया है।
Merry Christmas 2023!
जीसस का हाथ हो
जीसस का साथ हो
जीसस का निवास हो
आपके जीवन में
प्रकाश ही प्रकाश हो!
हैप्पी क्रिसमस डे 2023
