मनीषा कोइराला की फिटनेस का सीक्रेट है एरियल योग, जो तन के साथ मन को भी बनाता है मजबूत

Aerial Yoga Benefits : बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला अपनी हेल्थ को लेकर काफी सतर्क रहती हैं और सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के साथ अक्सर पोस्ट साझा करती रहती हैं। इन वीडियो में वह न केवल ध्यान और योग करती बल्कि इनके जरिए फॉलोअर्स को भी प्ररित करती हैं। हाल ही में उन्होंने एरियल योग करते हुए उसके फायदों के बारे में विस्तार से बताया है।

Aerial Yoga Benefits : बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह एरियल योग करती नजर आईं। वीडियो मोंटाज के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा 'ट्रस्ट'। एरियल योग खास इसलिए है क्योंकि यह सरलता से पूरे शरीर को मजबूती प्रदान करता है। वीडियो में मनीषा सिल्क हैमॉक पर लटकते हुए विभिन्न आसनों में उतरते-चढ़ते देखी जा सकती हैं। वह कभी उल्टे लटककर स्ट्रेचिंग करती है तो कभी संतुलन बनाते हुए कोर मसल्स को एक्टिव करती हुई दिखती हैं।

Manisha Koirala Aerial Yoga

एरियल योग, जिसे एंटी-ग्रैविटी योग या फ्लाइंग योग भी कहा जाता है, इस अभ्यास में सिल्क या फैब्रिक से बने हैमॉक का उपयोग किया जाता है, जो छत से लटका होता है। यह योग, पिलाटेस और एरियल एक्रोबेटिक्स का मिश्रण है।

End of Feed