लाइफस्टाइल

सर्दियों में फटी एड़ियों और होठों से परेशान? तो आजमाएं ये आसान घरेलू उपाय, फटाफट मिलेगी राहत

Winter Skincare Tips : सर्दियों में चलने वाली ठंडी हवाएं न सिर्फ मौसम बदलती हैं, बल्कि हमारी त्वचा की नमी भी छीन लेती हैं। इसलिए इस मौसम में लोगों को फटी एड़ियों और होठों की समस्या होने लगती है। यदि आप इस समस्या से राहत पाना चाहते हैं, तो आप इन घरेलू नुस्खों को ट्राई कर सकते हैं।

Image

Winter skin care

Winter Skincare Tips : सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है और इस समय चलने वाली ठंडी हवाएं न सिर्फ मौसम बदलती हैं, बल्कि हमारी त्वचा की नमी भी छीन लेती हैं। यही कारण है कि इस समय एड़ियां फटना और होंठ सूखने जैसी समस्याएं बेहद आम हो जाती हैं। जिसके लिए आप कई तरह की मॉइस्चराइजिंग क्रीम आदि का इस्तेमाल करते हैं। जो आपको अस्थायी राहत दे सकते हैं। वहीं यदि आप ड्राई स्किन की समस्या से परमानेंट निजात पाना चाहते हैं, तो आपको कुछ घरेलू उपाय जरूर ट्राई करने चाहिए। जी हां स्किन की सेहत को बेहतर रखने के लिए आपको आपको महंगे क्रीम या स्किन ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं। आज हम आपको इसके लिए कुछ असरदार घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं।

नारियल तेल और नींबू

नारियल तेल और नींबू को मिक्स करके स्किन पर लगाना आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज करने के लिए सबसे बेहतरीन प्राकृतिक उपाय है। रात को सोने से पहले एड़ियों पर हल्का गुनगुना नारियल तेल जिसमें कुछ बूंदें नींबू मिला हो लगाएं। इसके ऊपर से मोजे पहन लें। फटी एड़ियों के लिए ये एक असरदार घरेलू उपाय साबित होगा।

शहद और गुलाब जल

शहद प्राकृतिक ह्यूमेक्टेंट है यानी यह होंठों की नमी को लॉक कर लेता है। जबकि गुलाब जल आपकी स्किन को सॉफ्ट बनाता है। 1/2 चम्मच शहद 4-5 बूंद गुलाब जल को मिक्स करके होंठों पर लगाएं। 10 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। सिर्फ दिन में दो बार करने से होंठों की नमी वापस आएगी।

ग्लिसरीन और गुलाबजल

ग्लिसरीन और गुलाबजल का यह कॉम्बिनेशन फटी एड़ियों, रूखे हाथों और होंठों सभी तरह की स्किन प्रॉब्लम में काम करता है। 1 चम्मच ग्लिसरीन में कुछ बूंदें गुलाब जल की मिलाएं और हर रात सोने से पहले स्किन पर लगाएं। इससे स्किन की नमी और मुलायमपन बरकरार रहेगा।

देसी घी

हमारे घरों में मौजूद देसी घी स्किन की सभी तरह की समस्याओं के लिए कारगर साबित होता है। इसमें मौजूद फैटी एसिड त्वचा की गहराई तक नमी पहुंचाते हैं। रात में सोने से पहले घी को एड़ियों और होठों पर हल्के हाथों से लगाएं। इसे सुबह उठकर हल्के गर्म पानी से धोएं। स्किन ग्लोइंग और मुलायम होगी।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article