White Butter Recipe: जन्माष्टमी का त्योहार इस बार 6 और 7 सितंबर दोनों ही दिन बड़े धूम धाम के साथ मनाया जाएगा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। हर साल जन्माष्टमी का त्योहार दो दिन मनाया जाता है। इसके लिए कृष्ण के भक्त जोरों से तैयारी में लगे होंगे। जन्माष्टमी का त्योहार लड्डू गोपाल के प्रिय चीज यानी माखन के बिना अधूरा सा लगेगा।
भगवान कृष्ण के पीछे काफी दिलचस्प कहानी है। दरअसल जब भगवान कृष्ण का अन्नप्राशन हुआ था तब उन्हें कई तरह की चीजें खिलाई गई थी जिसमें से एक था माखन। मां यशोदा ने उन्हें इस दिन चखाया तभी से माखन उनका प्रिय हो गया। ऐसे में लड्डू गोपाल को भोग लगाने के लिए कई लोग घर पर ही माखन बनाना चाहते हैं लेकिन कई बार इसकी रेसिपी पता नहीं होने की वजह से इसे तैयार कर पाना काफी मुश्किल होता है। इसी कड़ी में आज हम आपको घर पर माखन तैयार करने के आसान टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां जानें घर पर ही कान्हा के लिए भोग लगाने के लिए माखन कैसे तैयार करें।
मक्खन बनाने का तरीका-How To Make White Butter at Home
घर पर सफेद मक्खन बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में मलाई लें। इसके बाद इसे मथनी या ब्लेंडर की मदद से अच्छी तरह मथें। इस मलाई को देर तक मथते रहें। जब ये मलाई लिक्विड सी होती नजर आए तो इसे और मथें। कुछ देर तक मथने के बाद मक्खन की मोटी परत तैरती नजर आएगी। इस लेयर को निकाल लें और इसे अच्छे से दबा दबा कर छाछ निकाल दें। जब सफेद मक्खन निकल जाए तो इसे साफ बर्तन में स्टोर करें और श्रीकृष्ण के जन्म के मौके पर घर घर पर बने इस मक्खन से भोग लगाएं।
