Makar Sankranti Recipe: पकौड़ों का स्वाद कई गुणा बढ़ा देंगी अलग अंदाज में बनीं ये 5 चटनियां, भूल जाएंगे बाजार की चाट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 11, 2023, 11:08 PM IST

Makar Sankranti Recipe: मकर संक्रांति को स्वाद का पर्व कहना न होगा गलत। खिचड़ी, पकौड़े और मटर पुलाव का स्वाद त्यौहार की रंगत को दोगुणा कर देता है। इस पर यदि चटनी का चटकारा भी लगा हो तो कहना ही क्या। जैसे पकौड़ाें के स्वाद अनेक होते हैं वैसे ही चटनियां भी होती हैं विविध प्रकार की। आइये आज आपको बताते हैं मकर संक्रांति पर जायके को बढ़ा देने वाली विभिन्न चटनियों की रेसिपी।

KEY HIGHLIGHTS
  • मकर संक्रांति पर घर पर ही बनाएं पकौड़े
  • पकौड़ों के साथ बनाएं ये चटपटी चटनी
  • चटनियों का स्वाद का बदल देगा मिजाज

Makar Sankranti Recipe: साल 2023 के साथ ही त्यौहार का आगमन भी हो चुका है। आने वाली 15 जनवरी, 2023 को मकर संक्रांति है, जिसके लिए लोगों ने अपनी जोरदार तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। मकर संक्रांति के मौके पर वैसे तो सबसे ज्यादा तिल और गुड़ के लड्डू बनाए जाते हैं, जिनका बेहद महत्व होता है, लेकिन देश के अलग-अलग राज्यों में मकर संक्रांति के मौके पर कई तरह की मिठाइयों के साथ-साथ पकवान भी बनाए जाते हैं। जिनमें चाट-पकौड़े भी शामिल हैं। ऐसे में अगर आप भी इस बार घर पर ही कुछ खास बनाने की प्लानिंग कर रही हैं तो आज हम आपको पकौड़ों का स्वाद बढ़ाने के लिए कई तरह की चटनियों की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका स्वाद त्यौहार के साथ-साथ अपका भी दिन बना देगा।

Makar Sankranti Recipe

मकर संक्राति पर घर में बनाएं ये 5 चटनियां

धनिया, लहसुन की चटनी

चटनी बनाने के लिए सामग्री:

हरा धनिया, लहसुन की कलियां, नींबू का रस।

End of Feed