Matar pulao Recipe For Makar Sankranti 2025: देशभर में 14 जनवरी को मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन लोग पतंग उड़ाते हैं। घरों में तिल-गुड़ का प्रसाद बनता है तो दही-चुड़ा भी खाया जाता है। इस दिन खिचड़ी भी बनती है। संक्रांति पर लोग एक-दूसरे के घर जाते हैं और बधाईयां देते हैं। अगर आपके घर पर मेहमान आएं और आप उन्हें वही खिचड़ी और तिल नहीं पसोरना चाहते हैं तो मटर पुलाव की रेसिपी ट्राई करें। संक्रांति के दिन आपके घर आने वाले मेहमान भी एक नई डिश देखकर खुश हो जाएंगे और यहां दी गई रेसिपी से अगर आपने मटर पुलाव बनाया हो तो आपके मेहमान तारीफ करते भी नहीं थकेंगे।
मटर पुलाब बनाने की सामग्री-
चावल
टमाटर
आलू
प्याज
हरी मिर्च
अदरक लहसुन पेस्ट
जीरा
हल्दी
गरम मसाला
बिरयानी मसाला
लाल मिर्च पाउडर
बड़ी इलायची
छोटी इलायची
हींग
दालचीनी
हरा धनिया कटा
नींबू
तेजपत्ता
तेल
नमक स्वादानुसार
मटर पुलाव बनाने की विधि-
मटर पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले चावल को साफ पानी से धोएं और इसके बाद कुछ देर के लिए चावल को पानी में भिगोकर रख दें। अब प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और आलू के छोटे- छोटे टुकड़े काट लें। इसके बाद कुकर में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा और हींग डालकर भूनें। जब जीरा चटकने लगे तो बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, आलू और मटर डालकर उसे करछी से चलाते हुए हल्का सा भून लें। इसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और बाकि के सूखे मसाले डालें और अच्छी तरह से भून लें। दो से तीन मिनट तक भूनने के बाद जब प्याज और टमाटर एकदम नरम हो जाएं तो भिगोये चावल कुकर में डालें और चलाते हुए कुछ देर तक भूनें। इसके बाद कुकर में जरूरत के मुताबिक पानी डालकर ढककर 10 मिनट तक पकाएं। आप चाहें तो कुकर का ढक्कन लगाकर 2-3 सीटी भी ले सकते हैं। अब गैस की फ्लेम को बंद कर दें और ढक्कन खोलकर देखें की पुलाव पूरी तरह से तैयार हुआ है या नहीं। अगर चावल पूरी तरह से पके ना हों तो उन्हें कुछ देर तक और पकने दें। अगर आपके कुकर में सीटी दी है तो कुकर का प्रेशर अपने आप रिलीज होने दें उसके बाद ढक्कन खोलें। आपका स्वादिष्ट मटर पुलाव बनकर तैयार है। इसे आप प्लेट में धनिया पत्ती से गार्निश करके और नींबू के रस के साथ परोस सकते हैं और संक्रांति का मजा ले सकते हैं।
