Makar Sankranti Recipes 2025: मकर संक्रांति के दिन क्या खाना चाहिए? दही-चूड़ा से गजक और चिक्की तक, भोगी पोंगल, उत्तरायण और संक्रांत पर खाई जाती हैं ये 5 चीजें

Makar Sankranti Par Kya Kya Banta Hai: आज मकर संक्रांति है। इस खास मौके पर हर घर में तरह-तरह के पकवान बनते हैं। वैसे तो कई सारे राज्य में संक्रांति के लिए कुछ खास डिशेज भी हैं। यहां से आप जानेंगे की मकर संक्रांति यानी उत्तरायण, भोगी पोंगल पर घर में क्या क्या बनता है।

Makar Sankranti Par Kya Kya Banta Hai: क्या आप जानते हैं कि सूर्य 6 महीने दक्षिणायन और 6 महीने उत्तरायण में रहता है। मकर संक्रांति ही वो दिन है जब सूर्य उत्तरायण में प्रवेश करते हैं। मकर संक्रांति हिंदुओं के लिए काफी महत्वपूर्ण फेस्टिवल है। इस दिन का लोग सालभर इंतजार करते हैं। इस साल ये त्योहार 14 जनवरी को है। आज सुबह होते ही स्नान और पूजा के बाद तिल, लड्डू, खिचड़ी और दही-चूड़ा खाने की बारी आएगी। पतंग उड़ने लगेंगे तो तिल-गुड़ की मिठास दिल खुश कर देगी। मकर संक्रांति पर और भी कई सारी चीजें बनती हैं, जिन्हें घरवालों के साथ घर में आए मेहमान भी खूब एंजॉय करते हैं। यहां जानते हैं कि मकर संक्रांति पर क्या क्या बनाना चाहिए और क्या खाना चाहिए।

makar sankranti 2025 dishes food items recipes in hindi

खिचड़ी

मकर संक्रांति के दिन कहीं उड़द की दाल तो कहीं मूंग की दाल की खिचड़ी जरूर बनती है। इस दिन खासतौर से चावल खाने का ही महत्व होता है। लोग दाल और चावल को मिक्स करके टेस्टी खिचड़ी बनाते हैं और फिर उसके ऊपर घी कड़कड़ाके डालते हैं और मजे से खाते हैं।

End of Feed