Top 5 Makar Sankranti 2025 Rangoli Designs (मकर संक्रांति रंगोली डिजाइन फोटो): नए साल की नई शुरुआत के साथ ही तीज त्योहारों का सिलसिला फिर शुरु होने वाला है। साल 2025 की शुरुआत के साथ ही सबसे पहला त्योहार मकर संक्रांति का आएगा। इस साल मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी, मंगलवार के दिन मनाया जाएगा। मकर संक्रांति की धूम अभी से देखने को मिल रही है, तो अगर आप भी मकर संक्रांति के त्योहार की तैयारियों में जुटे हुए हैं। और घर की शानदार सजावट के लिए आइडियाज तलाश रहे हैं। तो त्योहार पर चमकीले रंगों से बनी रंगोली का डेकोरेशन करना तो बनता ही है। मकर संक्रांति के लिए अभी से सेलेक्ट कर लें ये शानदार लेटेस्ट, सिंपल, ईजी रंगोली डिजाइन फोटो।
Makar Sankranti 2025 Rangoli Design Photo

Shubh Sankrant Rangoli Design Photo
शुभ संक्रांत की ये रंगोली डिजाइन त्योहार की शान बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। फूलों वाली ये पतंग, पान के पत्ते और हल्दी कुमकुम वाली ये रंगोली वाकई मकर संक्रांति पर सभी को खूब पसंद आएगी।

Happy Sankranti Rangoli Design
पतंग, तिल के लड्डू और हल्दी कुमकुम वाली पतंग की डिजाइन बनाना भी बहुत ही ज्यादा आसान है और आंगन में लगेगी भी बहुत प्यारी। इसी के साथ साथ आप गन्ने, पान के पत्ते और पतंग वाली ये दूसरी रंगोली की डिजाइन का भी कोई जवाब नहीं है।

Marathi Rangoli Design Photo
मराठी में आप भी अपनी मकर संक्रांति की स्पेशल रंगोली पर तिल गुड घ्या गोड गोड बोला लिख सकते हैं। बेशक ही ऐसी वाली स्पेशल रंगोली आप आंगन में बनाएंगे तो त्योहार का मजा दुगना हो ही जाएगा। आप सिंपल सी पतंग के साथ ऐसी वाली रंगोली बनाएं और तारीफ लूट लें।

Haldi Kumkum Rangoli Design
हल्दी कुमकुम वाली ये स्पेशल रंगोली की डिजाइन्स भी इन दिनों खूब ट्रेंड में हैं। बहुत ही खूबसूरत महिला के साथ वाली ये रंगोली डिजाइन देख हर कोई पलट पलटकर पूछेगा। फूल, पत्ती, बेल वाली ये रंगोली डिजाइन आंगन की शोभा में चार चांद लगा देगी।

Kite Rangoli Design 2025 Photo
हैप्पी मकर संक्रांत के लिए सिंपल और बहुत ही सुंदर लुक वाली रंगोली का डिजाइन बनाना है, तो फिर ये वाली पतंग, लड्डू की रंगोली डिजाइन ट्राई करना बनता ही है। जरूर ही आपको इस मकर संक्रांति पर इन सारी ही रंगोली डिजाइन्स को ट्राई करना चाहिए। वहीं अभी से अपनी पसंद की रंगोली चुन त्योहार रेडी हो जाएं।
