Mahadev Shayari in Hindi: महाशिवरात्रि का पावन पर्व आने वाला है। हिंदू धर्म में इस त्योहार की बड़ी मान्यता है। शिवरात्रि को लेकर महादेव के भक्त अभी से भोले के रंग में रंगने लगे हैं। शिवालयों शिवभजन की मधुर आवाज फिजाओं में घुलने लगी है। महादेव पर लिखीं शायरियों में भी उनकी भक्ति का रंग नजर आता है। दुनिया भर में फैले शिव भक्त इन लाइनों में ऊपर वाले को महसूस जरूर करेंगे। महादेव के असली भक्तों को उन पर लिखी गईं यह महादेव शायरी हिंदी में भी जरूर पसंद आएंगी:
Mahadev Shayari Hindi (महादेव शायरी हिंदी)
Mahadev Shayari in Hindi 2 line | Har Har Mahadev Shayari | महादेव शायरी हिंदी
1.कैलाश पर्वत की ऊंचाई को जो छू जाए,
महादेव की मूरत में जो दिल को भाए
भोलेनाथ की आराधना में जो है रम जाए,
उसके जीवन में सदा सुख-शांति आए
2.मैं तो बस एक हूं फकीर,
मेरे महादेव ने बदली मेरी तकदीर
3.भोलेनाथ की मूरत में है सच्चा आनंद और प्रेम,
महादेव की कृपा से,जीवन होता है उत्तम
4.मेरा विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है महाकाल,
ये नाम ही काफी है हर हर महादेव
5.शिव का ध्यान करने से मिलती है आत्मा को शांति,
हर हर महादेव का जाप करे हर प्राणी
6.शांत करने काली को रुद्र बन गए,
वरदान देने को दया का समुद्र बन गए
7.किस्मत लिखने वाले को भगवान कहते हैं,
और बदलने वाले को भोलेनाथ कहते हैं
8.महादेव, आपके बगैर सब व्यर्थ है मेरा
मैं हूं आपका शब्द और आप अर्थ है मेरा
9.ये सृष्टि है महादेव की यह सृजन उन्होंने किया है
देव,दानव,मानव सब शिव के हैं शिव ने ही धारण यह जगत किया है
10.महादेव ही स्वर्ग हैं,
महादेव ही मोक्ष हैं
11.सारा संसार मेरे लिए खिलौना है,
महादेव का नाम ही मेरे लिए सोना है
12.केदार की घाटी और मौसम सुहाना
दिल में केदार और मैं केदारनाथ का दीवाना
13.स्वर्ग में देवता भी उनका अभिनंदन करते हैं,
जो हर पल महाकाल का वंदन करते है
14.भोले तूने तो सारी दुनिया तारी हैं,
कभी मेरे सर पे भी धर के हाथ,
कह दे चल बेटा आज तेरी बारी हैं
जय महाकाल बोल देने की बारी है
15.हमें किसका भय ये दुनिया तो बस मोह माया का जंजाल है,
हम तो भक्त है उसके जो कालों का काल है
उम्मीद करते हैं कि महादेव के भक्तों को उनपर लिखी गई ये शायरियां जरूर पसंद आई होंगी। अगर आप भी अपने किसी करीबी पर भोले का रंग चढ़ाना चाहते हैं तो उन्हें ये शायरियां भेज सकते हैं।
