Maha Shivratri Mehndi designs (महाशिवरात्रि मेहंदी डिजाइन): हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन प्रभु शिव और माता पार्वती के मिलन का उत्सव मनाने के लिए महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। इसी दिन भोले और मां पार्वती का विवाह हुआ है, इस साल शिव और शक्ति का महा मिलन 8 मार्च यानी आज है और इसी दिन महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। प्रभु के विवाह उत्सव के लिए साज-श्रृंगार करना तो बनता है, ऐसे में महाशिवरात्रि के लिए यहां देखें लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स।
Maha shivratri 2024 mehndi designs
महाशिवरात्रि मेहंदी डिजाइन्स, Mehndi designs for Maha Shivratri 2024
महाशिवरात्रि पर गोरे गोरे हाथों में कोई बेहतरीन सी मेहंदी का डिजाइन बनाना है, तो फिर भगवान शिव और माता पार्वती के चित्र वाली ये मेहंदी डिजाइन बढ़िया रहेगी। आप अगर बिगिनर्स हैं, तो फिर शिव-शक्ति के चित्र को छोड़ बीच में कोई मांडला और उंगलियों पर ऐसा त्रिशूल, डमरू और कमल व चंद्रमा का डिजाइन जरूर बना सकते हैं।
सिंपल मांडला मेहंदी का ये डिजाइन भी महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में बिगिनर्स घर पर आसानी से बना सकते हैं। इस प्यारे से फूल के बजाय आप हाथों में शिव नाम लिख सकते हैं या फिर त्रिशूल भी बना सकते हैं बहुत ही बढ़िया लुक आएगा।
शिव जी की मेहंदी डिजाइन्स, Shiv Parvati Mehndi designs
शिव जी और मां पार्वती की मेहंदी का डिजाइन भी महाशिवरात्रि के हिसाब से बेस्ट रहेगा, शिव और शक्ति के मिलन को दर्शाने के लिए इससे अच्छी शायद ही कोई डिजाइन होगी। आप इसे टैटू के तौर पर भी बना सकते हैं बेशक हाथों की शोभा बढ़ जाएगी।
माता और प्रभु के विवाह की तिथि पर ऐसी दूल्हा-दुल्हन के अवतार वाली मेहंदी भी कुछ कम नहीं लगेगी। आपको जरूर ही इस महाशिवरात्रि ये वाली मेहंदी की डिजाइन ट्राई करनी ही चाहिए, बेशक हर किसी को खूब पसंद आएगी।
Latest Mehndi designs 2024
सिंपल और बहुत ही ज्यादा सुंदर लुक वाली ये मोर और कमर के लेटेस्ट डिजाइन वाली मेहंदी भी त्योहार के हिसाब से खूब जचेगी। आप महाशिवरात्रि पर इन डिजाइन्स में से अपनी पसंद की कोई भी डिजाइन झटपट लगवा सकते हैं।
