Maa Ke liye Shayari, Maa Par Shayari: आज जितिया है। आज माएं अपनी संतान की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रख रही हैं। माएं ऐसी ही होती हैं। खुद को चाहे जो हो जाए लेकिन वह अपने बच्चों पर कभी आंच नहीं आने देती। अपनी संतान के लिए वह किसी भी परेशानी से लड़ने को तैयार रहती है। मां नाम के इस एक शब्द में इश्वर का वास होता है। इसी मां पर देश दुनिया के मशहूर शायरों ने एक से बढ़कर एक कलाम लिखे हैं। आइए यहां देखें मां पर लिखे कुछ खूबसूरत शेर:
मां के लिए शायरी, मां पर शायरी, मां शायरी हिंदी में (Photo: AI Image)
Shayari for Mother in Hindi
1. किसी को घर मिला हिस्से में या कोई दुकां आई,
मैं घर में सबसे छोटा था, मेरे हिस्से में मां आई।
– मुनव्वर राना
2. दुआ को हात उठाते हुए लरज़ता हूँ
कभी दुआ नहीं माँगी थी माँ के होते हुए
- इफ़्तिख़ार आरिफ़
3. इस तरह मेरे गुनाहों को वो धो देती है,
मां बहुत गुस्से में होती है तो रो देती है।
– मुनव्वर राना
Best Shayari for Mom
4. एक मुद्दत से मिरी माँ नहीं सोई 'ताबिश'
मैं ने इक बार कहा था मुझे डर लगता है
- अब्बास ताबिश
5. चलती फिरती हुई आँखों से अज़ां देखी है,
मैंने जन्नत तो नहीं देखी है, मां देखी है।
– मुनव्वर राना
6. मां के बिना ज़िंदगी सूनी, जैसे बस्ती बिना पानी,
उसके आंचल की छाँव में ही तो बसती है जिंदगानी।
– अज्ञात
Mother Shayari in Hindi
7. मां ने मुझे देखा तो थकन भूल गई है,
शहर के रास्ते हों चाहे गांव की पगडंडियां।
– मुनव्वर राना
8. मां की गोद में सुलाए हुए कितने दिन बीते,
अब तो नींद भी उसकी याद में ही आती है।
– बशीर बद्र
9. मैंने जो मां पर लिखा है, वही काफी होगा,
नेकियां गिनने की नौबत ही नहीं आएगी।
– मुनव्वर राना
10. वो एक मां ही थी जो मेरे लिए जागी रातों को,
बाकी सबने तो बस मुझसे अपने मतलब रखे।
– अज्ञात
Maa Shayari in Hindi
11. मां की दुआएं ही बचा लेती हैं हर मुसीबत से,
वो आंचल है जिसमें छुपा है सारा जहां।
– मुनव्वर राना
12. मां के बिना घर आँगन वीरान सा लगता है,
वो एक दीया थी, जिसका उजाला अब नहीं।
– अज्ञात
13. मां की ममता का कोई मोल नहीं इस दुनिया में,
वो खजाना है जो कभी खाली नहीं होता।
– अज्ञात
उम्मीद करते हैं कि मां पर लिखे ये खूबसूरत शेर आपको जरूर पसंद आए होंगे। जितिया व्रत 2025 के इस खास मौके पर आप चाहें तो ये शेर अपनी मां को गिफ्ट भी कर सकते हैं।
