Love Shayari For Girlfriend: प्यार करने वाले लोगों के लिए हर दिन ही खास होता है। प्रेमी जोड़े एक-दूसरे को खुश करने और पलों को यादगार बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते। प्यार एक अनमोल तोहफा है जो जिंदगी में कभी ना कभी हर इंसान को हो ही जाता है। कपल्स एक-दूसरे से प्यार का इजहार करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। कोई गिफ्ट्स देकर अपने दिल की बात कहता है तो कोई गुलाब देकर। लेकिन उनके लिए प्यार का इजहार करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है जो लोग अपनी महबूबा से दूर बैठे होते हैं। आज हम लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप वाले लव बर्ड्स के लिए कुछ लव कोट्स, शायरी, मैसेज, फोटोज लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप अपनी महबूबा से प्यार का इजहार कर सकते हैं।
Love Quotes and Shayari For Girlfriend in Hindi
कल तक सिर्फ एक अजनबी थे तुम
आज दिल की एक एक धड़कन पर
हुकूमत है तुम्हारी। लव यू मेरी जान।
I Love You Meri Jan
मैं तुमसे प्यार करता हूँ और यह मुझे डराता है
मैं नहीं चाहता कि यह भावना गायब हो जाए।
मैं चाहता हूं कि तुम खुश रहो,
और मै यह भी चाहता हूं कि तुम मेरे साथ खुश रहो।
I Love You
आज खुदा ने मुझसे कहा
भुला क्यों नहीं देते उसे
मैंने कहा इतनी फिक्र है
तो मिला क्यों नहीं देते !
Love You Dear !
मुझे ऐसा लगता है जैसे मेरी आत्मा का एक हिस्सा
हर चीज़ की शुरुआत से ही तुमसे प्यार करता है
शायद हम एक ही सितारे से हैं।
Love You My Jaan
मैं बेचैन सा लगता हूं
वो राहत जैसी लगती हैं
मैं खो जाता हूं ख्वाबों में
वो भीतर मेरे जगती हैं !
Miss You Dear !
काश तू चांद और मैं सितारा होता,
आसमान में एक आशियां हमारा होता,
लोग तुम्हें दूर से देखते,
पास से देखने का हक़ सिर्फ हमारा होता।
Love You My Jaan
