Long Distance Relationship Survival Tips : लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप आज के समय में बेहद आम हो चुके हैं। करियर, पढ़ाई, परिवार या परिस्थितियों की वजह से कई कपल्स के बीच भौगोलिक दूरी बढ़ जाती है। लेकिन सच है कि ये भौगोलिक दूरी रिश्ते की परीक्षा लेती है। भावना, समय और भरोसा इन तीनों की कसौटी पर रिश्ते को बैलेंस रखना आसान नहीं होता। लेकिन कुछ समझदारी और आसान उपायों को फॉलो कर आप अपने लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को बेहतर बनाए रख सकते हैं। आइए जानते हैं लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप के लिए बेस्ट 3 टिप्स
बातचीत का महत्व
लॉन्ग डिस्टेंस में लगातार चैट या घंटों बात करना जरूरी नहीं, लेकिन ध्यान रखें कि नियमित रूप से जुड़े रहना बहुत जरूरी है। भले ही दिन में 10 मिनट बात हो लेकिन रोजाना एक कॉल करना आपके साथी को महसूस कराता है, कि आप उनके लिए कितने महत्वपूर्ण हैं।
वर्चुअल डेट्स
लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में दूरी होने का मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि रोमांस पूरी खत्म हो जाए। वीकेंड पर वर्चुअल डेट्स प्लान करके आप अपने रिश्ते में गर्मजोशी बरकरार रख सकते हैं। जिसमें मूवी देखना, वीडियो कुकिंग करना, एक जैसा फूड ऑर्डर करना, पुरानी फोटोज साथ देखना जैसे काम कर सकते हैं।
भरोसा बनाए रखें
लॉन्ग डिस्टेंस का 70% भार भरोसा ही उठाता है। यदि रिश्ते में शक घुस गया, तो तनाव और झगड़े बढ़ते ही जाएंगे। इसलिए इस तरह के रिश्ते में भरोसा बनाए रखना हमेशा जरूरी होता है। इसलिए लोकेशन शेयर करना और सोशल मीडिया एक्टिविटी पर नजर रखने जैसे काम न करें।
