लाइफस्टाइल

December Month Wishes: यादों का महीना भी है दिसंबर, अपनों को खास अंदाज में करें विश

December Month Wishes 2025: ठंड चाहे जितनी बढ़ जाए, दिसंबर का माहौल दिल को हमेशा गर्म रखता है। यह महीना याद दिलाता है कि अंत ही नई शुरुआत का रास्ता बनाता है।

Image

दिसंबर महीने की शुभकामनाएं

December Month Wishes, Quotes, Messages in Hindi: दिसंबर साल का आखिरी महीना है। यह महीना ठंडी हवाओं का, गर्म यादों का और नए सपनों का एहसास भी लेकर आता है। जैसे-जैसे तापमान गिरता है, दिलों में एक अलग ही तरह की गर्माहट बढ़ने लगती है। सुबह की धुंध, रात की ठिठुरन और दिन की हल्की धूप, तीनों मिलकर दिसंबर को एक जादुई माहौल देते हैं। यह महीना ऐसा है जब लोग पूरे साल की थकान उतारकर थोड़ी राहत खोजते हैं। कहीं क्रिसमस की रोशनियाँ सज रही होती हैं, तो कहीं नए साल की तैयारियां। दिसंबर आत्ममंथन का भी समय है। लोग पीछे मुड़कर साल को देखते हैं कि क्या पाया, क्या खोया, क्या सीखा। और फिर मन में नए इरादे जगते हैं, नई उम्मीदें पनपती हैं। इस खास महीने पर आप अपनों को यादगार संदेश भी भेज सकते हैं। आइए देखें दिसंबर विशेज कोट्स, मैसेजेस:

1. हरा ही रहता है, यह दिसंबर हर पल,

जख्म हरा, यादें हरी और मौसम भी हरा...

दिसंबर महीने की मुबारकबाद

2. पिछले बरस तुम साथ थे मेरे और दिसम्बर था

महके हुए दिन-रात थे मेरे और दिसम्बर था

चांदनी-रात थी सर्द हवा से खिड़की बजती थी

उन हाथों में हाथ थे मेरे और दिसम्बर था

माह-ए-दिसंबर की शुभकामनाएं

3. ये साल भी उदासियां दे कर चला गया,

तुम से मिले बगैर दिसम्बर चला गया।।

हैप्पी दिसंबर माइ लव

4. इरादा था जी लूंगा तुझ से बिछड़ कर

गुज़रता नहीं इक दिसम्बर अकेले

दिसंबर महीने की मुबारकबाद

5. अक्टूबर रह गया, नवम्बर जाने वाला है

तेरी यादों को लेकर फिर दिसंबर आने वाला है !

6. लम्हों की तितलियां

सदियों सा सुकून दे गई

नवम्बर की तेरी भीगी सी महक

दिसम्बर की सर्दियां दे गई !!

7. लो आ गया जिसका था इंतजार,

सब मिलकर बोलो मेरे यार,

दिसंबर ने लाया क्रिसमस का बहार,

मुबारक हो दिसंबर महीना मेरे यार

8. कुछ सर्द सा

कुछ जर्द सा

महसूस हुआ है आज मुझे

कि आ ही गया फिर से

वो खामोशी से भरी

लंबी रातें और दिन छोटे लेकर

'दिसंबर'

दिसंबर महीने की आपको शुभकामनाएं

9. दिसम्बर की सर्दी है उस के ही जैसी

ज़रा सा जो छू ले बदन कांपता है

10. मैं एक बोरी में लाया हूँ भर के मूंगफली

किसी के साथ दिसम्बर की रात काटनी है

हैप्पी दिसंबर दोस्तों

ठंड चाहे जितनी बढ़ जाए, दिसंबर का माहौल दिल को हमेशा गर्म रखता है। यह महीना याद दिलाता है कि अंत ही नई शुरुआत का रास्ता बनाता है।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article