Bhai Dooj 2024 Rangoli Designs: भाई दूज की सुबह रंगोली से सजाएं घर, देखें भाई-बहन स्पेशल रंगोली के ये डिजाइन, खूबसूरत RANGOLI DESIGNS PHOTO
Bhai Dooj Rangoli Designs 2024, Swastik, Flower, Simple, Beautiful Attractive Easy Rangoli Design: आज देशभर में भाई दूज का त्योहार मनाया जाएगा। इस त्योहार की तैयारियां भी हो चुकी हैं। पंचांग के अनुसार ये शुभ त्योहार हर साल कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाना चाहिए। ये खास दिन ही 3 नवंबर 2024 को है। इस दिन बहन अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करती है। इस दिन घर में रंगी बिरंगी मिठाइयां भी बनती हैं। ये त्योहार रंगोली के बिना अधूरा सा लगता है। भाई बहन के अटूट प्रेम को दर्शाने वाले इस त्योहार पर घर के चौखट, आंगन और मंदिर में रंगोली बनाई जाती है। इसलिए आज हम आपके लिए खास भाई दूज स्पेशल रंगोली के आसान (Easy Rangoli Designs) और खूबसूरत डिजाइन लेकर आए हैं। फूल (Flower Rangoli Design), कलश, कमल, स्वास्तिक, मोर और दीए वाली इन डिजाइन्स को बनाकर आपके घर की सुंदरता में चार चांद लगने वाला है। यहां देखें भाऊ बीज की रंगोली के कुछ चुनिंदा डिजाइन्स-
Bhai Dooj 2024 Rangoli Designs: भाई दूज की सुबह रंगोली से सजाएं घर, देखें भाई-बहन स्पेशल रंगोली के ये डिजाइन, खूबसूरत RANGOLI DESIGNS PHOTO
Chhath Puja Mehndi Design Latest, simple, Easy Photo
Top 5 Bhai Dooj Rangoli Designs Easy Bhaubhij Rangoli Photo
दिवाली खत्म होने के बाद भी शहर का हर दूसरा घर दुल्हन सा चमक रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि भाई दूज की तैयारियां जो हुई हैं। दिवाली के बाद भी देश के हर एक कोने से पटाखों की आवाजें आ रही है। भाई दूज, भाई और बहन के प्यार को दर्शाने वाला पर्व है। इस दिन बहन पूजा की थाली सजाती है, भाई को तिलक लगाती है और उनकी रक्षा की कामना करती है। वहीं, भाई भी इस दिन अपनी बहनों को गिफ्ट देकर अपना प्यार दिखाते हैं। भाई दूज के दिन मंदिर तो घर के द्वार आंगन के सामने रंगोली (Easy Rangoli Designs Images Photos) बनाने की परंपरा है। बेशक ही फेस्टिव वाइब्स के लिए आंगन में बेहद खूबसूरत रंगोली डिजाइन तो बनाना ही चाहिए।
Bhai Dooj Mehndi Designs: Simple Mehndi Design Photo For Bhau Beej 2024
रंगोली न सिर्फ शुभ होता है बल्कि भाई दूज को और खास बना देती है। अगर आप भी पर अपने त्योहार को खास बनाना चाहते हैं तो आपको रंगोली जरूर बनानी चाहिए। रंगोली वैसे भी शुभ होती है और इस दिन खासतौर से रंगोली बनाने से घर में सुख-शांति आती है। अगर आपको रंगोली नहीं भी बनानी आती है तो यहां से आपको मदद मिल जाएगी। आज हम खास आपके लिए भाई दूज (Bhau Beej Ki Rangoli Photo) की स्पेशल और सुंदर-सुंदर रंगोली के डिजाइन्स (Rangoli Designs Images) लिए आए हैं।
Bhai Dooj 2024 Wishes In Hindi: Download Images For Facebook, WhatsApp Status
यहां दी गई रंगोली में कलश वाली रंगोली (Kalash Rangoli), चूड़ी से बनी रंगोली, भाई-बहन वाली रंगोली, कमल रंगोली, मोर डिजाइन, स्वास्तिक रंगोली (Swastik Rangoli), सिंपल और ईजी रंगोली समेत कई सारे खूबसूरत डिजाइन्स मौजूद हैं। इन रंगोली के डिजाइन्स से आपका घर और भी खूबसूरत दिखेगा और हर कोने से पॉजिटिव वाइब आएगी।
