लाइफस्टाइल

10 दिन तक एकदम फ्रेश रहेगी लीची, देखें लीची को स्टोर कैसे करें? लीची फ्रिज में रख सकते हैं क्या

लीची दो-तीन दिन में खराब हो जाती है? सही तरीके से स्टोर करने पर यह कई दिनों तक ताजा रह सकती है। जानिए लीची को फ्रिज में रखें या नहीं, लीची को स्टोर कैसे करें, लीची को फ्रेश कैसे रखें।

Image

Litchi Ko Kaise store kare

गर्मियों के मौसम में लीची का स्वाद शायद ही किसी को पसंद न हो। ये मीठा और रसीला फल कुछ ही दिनों के लिए बाजार में मिलता है। इसलिए लोग इसे एक साथ किलो भर खरीद लेते हैं। लेकिन परेशानी तब होती है जब दो-तीन दिन बाद ही लीची का छिलका भूरा होने लगता है और लीची खराब होने लगती है। कई लोग यह भी सोचते हैं कि क्या लीची को फ्रिज में रखना सही है या नहीं।

अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी खरीदी हुई लीची ज्यादा दिनों तक ताजा और स्वादिष्ट बनी रहे। तो कुछ आसान स्टोरेज टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं। सही तरीके से रखी गई लीची न केवल लंबे समय तक फ्रेश रहती है बल्कि उसका स्वाद और रस भी बरकरार रहता है। आइए जानते हैं लीची को स्टोर करने का सबसे आसान और असरदार तरीका।

क्या लीची को फ्रिज में रखा जा सकता है?

जी हां, लीची को फ्रिज में रखा जा सकता है। अगर आपको करीब 7 से 10 दिन के लिए लीची को एकदम फ्रेश रखना है, तो आपको इसे फ्रिज में ही स्टोर करना होगा। दरअसल में गर्म मौसम में लीची को कमरे के तापमान पर छोड़ने से यह जल्दी खराब हो सकती है। फ्रिज की ठंडक इसके ताजेपन को बनाए रखने में मदद करती है।

How to store litchi

How to store litchi

धोकर नहीं, सूखा रखकर करें स्टोर

अक्सर लोग फल खरीदते ही उन्हें धोकर फ्रिज में रख देते हैं। लीची के साथ ऐसा करने से बचना चाहिए। एक्स्ट्रा नमी फल को जल्दी खराब कर सकती है। बेहतर होगा कि इसे बिना धोए स्टोर करें और खाने से पहले ही धोएं।

प्लास्टिक बैग की जगह पेपर टॉवल का इस्तेमाल करें

लीची को किसी एयरटाइट डिब्बे या जिप बैग में रखने से पहले उसमें एक पेपर टॉवल बिछा दें। यह एक्स्ट्रा नमी को सोख लेता है और फल को ज्यादा समय तक ताजा बनाए रखने में मदद करता है।

Litchi fridge me kaise rakhe

Litchi fridge me kaise rakhe

फ्रीजर में भी रख सकते हैं

अगर लीची को कई हफ्तों के लिए स्टोर करना है, तो छिलका हटाकर गूदे को एयरटाइट कंटेनर में रखकर फ्रीज किया जा सकता है। हालांकि छिलके निकालकर नॉर्मल फ्रिज में रखेंगे तो ये 2-3 तक खा लेना सही रहेगा।

कितने दिन तक ताजा रह सकती है?

सही तरीके से फ्रिज में रखी गई लीची आमतौर पर 7 से 10 दिन तक ताजा रह सकती है। वहीं कमरे के तापमान पर यह केवल 2 से 4 दिन तक ही अच्छी रहती है। लीची को फ्रिज के क्रिस्पर या वेजिटेबल ड्रॉअर में रखना सबसे अच्छा माना जाता है। और अगर तुरंत फ्रिज में नहीं रख सकते, तो लीची को ठंडी और छायादार जगह पर रखें। सीधी धूप इसके छिलके और अंदर के गूदे दोनों को प्रभावित कर सकती है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोला author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article