Relationship Tips from Alia Ranbir Marriage: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का प्यार बेशक ही बहुत से यंग कपल्स के लिए आईडियल है। इतना उम्र का फासला होने के बावजूद भी दोनों ही अपनी अपनी तरफ से रिश्ते में एकदम परफेक्ट हैं। बेशक ही आपको भी आलिया और रणबीर से खास रिलेशनशिप टिप्स लेनी ही चाहिए। और इस बात को भी समझना चाहिए कि, पति-पत्नी या बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के बीच का रिश्ता जितना प्यार वाला होता है, उतनी ही खट्टी मीठी नोक झोंक भी इस रिश्ते में जरूरी है। हालांकि नोक-झोंक कब रिश्ते में लड़ाई बन जाती है, अक्सर पता नहीं लगता है। इसलिए रिश्ते में रोमांस जिंदा रखने तो रिलेशनशिप को हेल्दी बनाए रखने के लिए ये रिलेशनशिप टिप्स आपके काम की हो सकती हैं।
Life lessons relationship tips to learn from alia bhatt and ranbir kapoor
Life Lessons Relationship Tips for Couples
उम्र सिर्फ एक नंबर है
हालांकि रिश्तों में उम्र को हमेशा सबसे पहला दर्जा दिया जाता है। लेकिन इस बात को समझना जरूरी है कि, अगर आपके और आपके पार्टनर के बीच आपसी तालमेल है। तो फिर उम्र के फासले कुछ नहीं बिगाड़ सकते हैं, आलिया और रणबीर दोनों के बीच भी करीब 10 साल का अंतर है। लेकिन अच्छी आपसी समझ और एक दूसरे के लिए प्यार इस उम्र के फासले को लगातार कम करता रहता है। हालांकि कई रिपोर्ट्स के मुताबिक ये एज गैप 3 साल तक का होना आईडियल माना जाता है।
सुनने की आदत
रिलेशनशिप तब ही अच्छे से ग्रो करेगा जब आप एक दूसरे को बोलने देंगे और एक दूसरे की बातें सुनने व समझने की कोशिश करेंगे। अक्सर रिश्ते न सुनने की वजह से खराब हो जाते हैं। ऐसे में आपको भी आलिया जैसी बात करने वाली बीवी के लिए रणबीर बनना पड़ेगा। तो इसके विपरीत आपको अपने कम बोलने वाले पार्टनर को भी बोलने का मौका देना होगा।
एक दूसरे को सपोर्ट
रिश्ता सबसे ज्यादा प्यारा तब बन जाता है, जब एक कपल एक दूसरे को पर्सनल तो प्रोफेशनल जिंदगी में हेल्दी तरीके से सपोर्ट करता है। रिश्ते में रोमांस जिंदा रखना है, तो आपको भी कदम कदम पर ऐसे अपने पार्टनर का साथ देना जरूरी है।
नया ट्राई करें
रिश्ते अक्सर लंबे समय के बाद थोड़े से बोरिंग हो जाते हैं, ऐसे में आपको भी आलिया और रणबीर की तरह जिंदगी में कुछ न कुछ नया ट्राई करते रहना चाहिए। एक साथ घर बनाने से लेकर घूमने फिरने तक के प्लान्स बनाने चाहिए।
वक्त दें
जिंदगी में हर चीज का एक वक्त होता है, और ये समझना बहुत है कि पति पत्नी या बॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड वाले रिश्ते में सुकून से वक्त देना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है।
इसी के साथ साथ रिश्ते को प्यारा बनाएं रखने के लिए आपको अपने पार्टनर से बात करते रहना, साथ के साथ चीजें क्लैरिफाई करते रहना भी जरूरी है। जिस रिश्ते में बातें नहीं होती हैं, वो रिश्ते महज समझौता हो सकते हैं। इसलिए आपको आलिया और रणबीर की तरह ही अपने रिश्ते में संतुलन बनाकर रखना चाहिए।
