Lemonade Recipe In Hindi (लेमोनेड कैसे बनाया जाता है): चिलचिलाती गर्मी में रोज की थकान और भाग दौड़ से शरीर में सुस्ती आ जाती है। ऐसे में बॉडी को एकदम फ्रेश और हाइड्रेटेड रखने के लिए हर कोई ठंडे-ठंडे और टेस्टी ड्रिंक का आनंद लेते हैं। गर्मियों में कूल-कूल रखने के लिए यूं तो नारियल पानी, मैंगो शेक, नींबू पीना जैसे हजारों ड्रिंक पीते होंगे। लेकिन क्या आपने कभी लेमोनेड ट्राई किया है? अगर नहीं तो इस बार ट्राई कर लीजिए। लेमोनेड पीने के कई फायदे हैं। ये शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है और गर्मियों में हर वक्त आपको तरोताजा रखता है। यहां देखें कुछ ही मिनटों में घर पर लेमोनेड बनाने की आसान सी रेसिपी हिंदी में।
Lemonade Recipe In Hindi: लेमोनेड कैसे बनाया जाता है
Lemonade Recipe In Hindi
Lemonade Ingredientsआवश्यक सामाग्री:
4 नींबू
2 चम्मच चीनी
1/4 छोटा चम्मच नमक
2 कप ठंडा पानी
1 कप सोडा
कुछ बर्फ के टुकड़े
How To Make Fresh Lemonade Recipe In Hindi
लेमनेड बनाने की विधि -
- गर्मियों में लेमोनेड बनाने के लिए सबसे पहले नींबू को आधा काट कर उसके रस निकाल लें। आप चाहे तो इसके लिए नींबू निचोड़ने वाली मशीन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- सबसे पहले एक बर्तन लें और उसमें
- एक बड़ा चम्मच नींबू का रस डालें।
- फिर स्वादानुसार नमक और चीनी डालें।
- अब उसमें ठंडा पानी डालें और चम्मच की सहायता से अच्छी तरह मिला दें।
- चीनी जब पूरी तरह घुल जाए तो इसमें सोडा डालें।
- लिजिए आपका लेमोनेड बन कर तैयार है। इसे एक सर्विंग ग्लास में लें ऊपर से कुछ बर्फ के टुकड़े एड करें और ताज़े नींबू के स्लाइस से सजाएं। बस अब फटाफट ठंडे-ठंडे व खट्टे-मीठे लेमोनेड का आनंद उठाएं और गर्मियों में मेहमानों को भी सर्व करें।
लेमोनेड तुरंत बनाकर सर्व किया जाना चाहिए। इसे बनाकर ज्यादा देर तक रखना ठीक नहीं, क्यूंकि इसमें सोडा होता है। इसमें चीनी और नमक स्वादानुसार डलता है। लेकिन, आप चाहे तो चीनी को स्किप भी कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको पुदीना फ्लेवर पसंद है तो इसमें पुदीने की पत्तियों को दरदरा पीस कर हल्का फ्लेवर दे सकती हैं।
