लाइफस्टाइल

Rangoli designs 2023 Teej: तीज के लिए सिंपल सुंदर रंगोली डिजाइन्स - देखें लेटेस्ट बेल,बूटे, फूलों वाली शानदार रंगोली

Rangoli designs for teej: पति की लंबी उम्र और शादीशुदा जीवन में खुशहाली के लिए तीज के व्रत का बहुत महत्व होता है। तीज के त्योहार पर घर की साज सज्जा का भी खास महत्व होता है, यहां देखें हरियाली तीज पर भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती को प्रसन्न करने के लिए रंगोली के लेटेस्ट और बहुत ही सिंपल सुंदर लुक वाले डिजाइन्स।

Image

Latest simple rangoli designs for Teej lord shiva sawan flower mandala hariyali teej 2023 pattern

Teej Rangoli 2023 (तीज की रंगोली): पति की लंबी उम्र और बहुत ही खुशहाल शादीशुदा जीवन की कामना करने के लिए देश भर ही महिलाएं बड़े ही धूम धाम और श्रद्धा विश्वास के साथ तीज पर व्रत कथा व पूजन करती हैं। तीज का त्योहार भी इसी मनोकामना को पूरा करने के लिए मनाया जाता है। हरियाली तीज के त्योहार पर श्रृंगार से लेकर घर की साज सज्जा का भी खास महत्व होता है, यहां देखें तीज 2023 पर भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती को प्रसन्न करने के लिए रंगोली के लेटेस्ट और बहुत ही सिंपल सुंदर लुक वाले डिजाइन्स।

Rangoli designs 2023 Hariyali Teej

झूले की रंगोली

झूला रंगोली

झूला रंगोली

सावन की तीज पर झूला झूलने की प्रथा सदियों से चली आ रही है। ऐसे में हरियाली तीज की रंगोली बना रहे हैं, तो आंगन में झूले की ये प्यारी सी रंगोली बना सकते हैं। आप अपनी पसंद के रंगों का इस्तेमाल कर बढ़िया सी रंगोली तैयार कर सकते हैं।

स्वास्तिक रंगोली

स्वास्तिक रंगोली

स्वास्तिक रंगोली

स्वास्तिक को सनातन धर्म में बहुत ही शुभ माना जाता है, आप तीज पर ये स्वास्तिक वाली रंग बिरंगी रंगोली बनाकर अपने आंगन को खुशियों से भर सकते हैं।

तीज रंगोली

तीज की रंगोली

तीज की रंगोली

हरियाली तीज के मौके पर बढ़िया रंगोली बनानी है, तो पेड़, झूले, शिवलिंग और सुहाग के सामान वाली ये रंगोली एकदम जबरदस्त हो सकती है। आप रंगोली के साथ ही सभी को हरियाली तीज की बधाई दे सकते हैं।

हैप्पी तीज रंगोली

हैप्पी तीज रंगोली

हैप्पी तीज रंगोली

कोई बहुत ही सिंपल सी रंगोली बनानी है, तो फिर पेड़ और फूलों वाली ये हैप्पी तीज की रंगोली झट से बना डालिए। आप रंगीन फूलों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

ओम् रंगोली

ओम् रंगोली

ओम् रंगोली

असली फूलों और पत्तियों वाली ये ओम् के डिजाइन की रंगोली तीज पर आपके आंगन में सुख, शांति और समृद्धि ला देगी।

दीया रंगोली

दीया रंगोली

दीया रंगोली

कमल के फूल और दीये वाली ये रंगोली अपने आप में ही बहुत सुंदर है । तीज पर शगुन के तौर पर ये रंगोली आप बड़े ही प्यार से तैयार कर सकते हैं। इस हरियाली तीज आपको जरूर ही इन रंगोली के डिजाइन्स में से अपनी पसंद की रंगोली को बनाना ही चाहिए।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article