लाइफस्टाइल

Teej Mehndi designs: गोरे गोरे हाथों में रचाएं आलिया-दीपिका जैसी सुहाग मेहंदी, देखें तीज के लिए प्यारे डिजाइन्स

Bollywood Celeb inspired Teej Mehndi designs (तीज की मेहंदी): तीज का त्योहार आज देश भर में बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। हरियाली तीज की मधुरबेला पर सुहागिन साज-श्रृंगार को खूब महत्व देती हैं। हालांकि सुहाग की मेहंदी के बगैर कोई भी श्रृंगार पूरा नहीं होता, यहां देखें गोरे गोरे हाथों में रचाने के लिए शानदार तीज की मेहंदी।

Image

Alia bhatt deepika katrina latest simple mehndi designs for teej bridal mehndi wedding

Teej Mehndi designs (मेहंदी डिजाइन्स): सुहागिन सिद्ध हरियाली तीज का त्योहार देश भर में बड़े ही प्रेम और धूम धाम से मनाया जाता है। इस साल हरियाली तीज की तिथि 19 अगस्त को पड़ रही है। तीज के त्योहार पर सुहागिन अपने खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना करने के लिए भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन करती हैं। तीज पर व्रत, कथा करने का भी खास महत्व होता है, इसी के साथ साथ महिलाएं साज श्रृंगार कर तीज का पूजन करती हैं। तीज के श्रृंगार के लिए गोरे गोरे हाथों में पिया के नाम की मेहंदी न रचाई, तो बेशक ही तीज अधूरी है। यहां देखें आलिया, दीपिका, कैटरीना की सुहाग मेहंदी के शानदार डिजाइन्स, जो आपको इस हरियाली तीज पर जरूर से ट्राई करने ही चाहिए।

Latest simple Mehndi designs for Teej 2023

आलिया भट्ट

Alia Bhatt

Alia Bhatt

तीज के लिए आलिया भट्ट जैसी सिंपल और सुंदर मेहंदी लगवाकर आप भी खूब फ्लॉन्ट कर सकती हैं। मांडला स्टाइल ये मेहंदी गर्ल्स पर बहुत प्यारी लगेगी।

दीपिका पादुकोण

Deepika Padukone

Deepika Padukone

भरवा स्टाइल वाली मेहंदी में दीपिका के गोरे गोरे हाथ बहुत ज्यादा हसीन लग रहे हैं। नई दुल्हन पहली तीज के लिए ये शानदार ब्राइडल मेहंदी लगवा सकती हैं।

कियारा आडवाणी

Kiara Advani

Kiara Advani

सिंपल मेहंदी रचानी है, तो कियारा जैसी मेहंदी भी कमाल का लुक देगी। सूट, साड़ी संग आप मांडला स्टाइल और चैक्स वाली बोट की ये मेहंदी खूब फ्लॉन्ट कर सकती हैं।

मौनी रॉय

Mouni Roy

Mouni Roy

अरेबिक स्टाइल की मौनी रॉय की मेहंदी भी कुछ कम नहीं लग रही है।

कैटरीना कैफ

Katrina Kaif

Katrina Kaif

स्वास्तिक, हाथी, फूल, बेल, बूटों वाली कैटरीना कैफ की मेहंदी भी बहुत प्यारी है। तीज पर भरे भरे हाथ चाहिए, तो ऐसी मेहंदी जरूर लगवाएं।

प्रियंका चोपड़ा

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra

तीज पर हाथोंं और पैरों दोनों में ही आप भी प्रियंका की तरह मेंहदी रचा सकती हैं। 3/4 हाथों वाली ये भरवा स्टाइल की मेहंदी ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ पूजा में बहुत अच्छी लगेगी। आप मेहंदी के बीच में अपने पति का नाम और स्वास्तिक, ओम्, शिवलिंग आदि का चित्र भी बनवा सकती हैं। बेशक ही आपके पिया को आपकी प्यारी सुहाग मेहंदी खूब अच्छी लगेगी।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article