चर्चा में है मेघालय की लकाडोंग हल्दी, जानें सामान्य हल्दी से कितनी अलग है ये 'गोल्डन स्पाइस'

लकाडोंग हल्दी मेघालय के जयंतिया हिल्स क्षेत्र में उगाई जाती है। यह हल्दी अपनी उच्च गुणवत्ता और खास रासायनिक संरचना के कारण सामान्य हल्दी से अलग मानी जाती है।

Lakadong turmeric: भारत में हल्दी हर रसोई का अहम हिस्सा है। इसका इस्तेमाल सदियों से होता आया है। अपने ही देश में एक ऐसी खास तरह हल्दी भी उगाई जाती है, जो इन दिनों चर्चा में है। इसे दुनिया की बेहतरीन हल्दियों में गिना जाता है। हल्दी की ये खास किस्म है लकाडोंग हल्दी।

Lakadong Turmeric

मेघालय की खास लकाडोंग हल्दी (AI Image)

हाल ही में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मेघालय की इसी खास हल्दी को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए 'मिशन गोल्डन स्पाइस' की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य लकाडोंग हल्दी की खेती, प्रोसेसिंग और निर्यात को बढ़ावा देना है, ताकि किसानों की आय बढ़े और यह हल्दी दुनिया के प्रीमियम मसालों में अपनी अलग पहचान बना सके।

End of Feed