खाटू श्याम जी का जन्मदिन कब मनाया जाता है, देखें बाबा श्याम के जन्मदिन के शुभकामना संदेश

khatu shyam ji ka birthday kab aata Hai: खाटू श्याम जी का जन्मदिन कब मनाया जाता है? जानें पंचांग के अनुसार कब होती है बाबा श्याम का जन्मोत्सव की तिथि। साथ ही देखें हारे का सहारा बाबा के जन्मदिन के सुंदर शुभकामना संदेश।

khatu shyam ji ka birthday kab aata Hai: कई बार इंसान के पास सब कुछ होता है, फिर भी मन में एक कमी रह जाती है। कभी कोई परेशानी रास्ता रोक लेती है तो कभी उम्मीद टूटने लगती है। ऐसे में किसी अपने का सहारा बहुत मायने रखता है। बाबा खाटू श्याम के भक्त भी उन्हें कुछ इसी भाव से याद करते हैं। कोई उन्हें अपना रक्षक मानता है तो कोई अपना दोस्त। किसी के लिए वह आखिरी उम्मीद हैं तो किसी के लिए हर मुश्किल में साथ निभाने वाले बाबा।

baba shyam, khatu shyam ji ke photos

खाटू श्याम जन्मोत्सव शुभकामना संदेश

इसी अटूट विश्वास के साथ आज यानी 20 नवंबर 2026 को खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। यह दिन देवउठनी एकादशी के साथ पड़ता है। राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू धाम में इस मौके पर खास उत्सव होता है। मंदिर को फूलों से सजाया जाता है। भजन-कीर्तन होते हैं और बाबा के दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं।

End of Feed