लाइफस्टाइल

टूर पर निकलते हैं तो खाने के लिए ये चीज जरूर रखते हैं दिलजीत दोसांझ, वजह जान आप भी करेंगे तारीफ

Diljit Dosanjh: दिलजीत का शेड्यूल बेहद व्यस्त रहता है। एक शहर से दूसरे शहर और एक देश से दूसरे देश का लगातार सफर उनके जीवन का हिस्सा है।

Image

जानिए अपने लग्जरी बैग में क्या-क्या पैक करना नहीं भूलते दिलजीत (Photo: Instagram)

दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh): सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ अपनी दमदार आवाज, शानदार फैशन सेंस और देसी अंदाज से हर किसी का दिल जीत लेते हैं। हाल ही में दिलजीत ने बताया है कि टूर पर निकलने से पहले वो अपने बैग में खाने के लिए एक सफेद चीज जरूर रखते हैं। वह चीज है मखाना।

हाल ही में Vogue के व्हाट्स इन माइ बैग (What's In My Bag) सेगमेंट में दिलजीत ने अपने ट्रैवल बैग की झलक दिखाई। करीब 3.45 लाख रुपये कीमत वाले लग्जरी बैग में जहां लैपटॉप, दवाइयां और दूसरी जरूरी चीजें थीं, वहीं मखाना जैसे देसी स्नैक ने सबका ध्यान खींचा।

आखिर मखाना ही क्यों?

दिलजीत का शेड्यूल बेहद व्यस्त रहता है। एक शहर से दूसरे शहर और एक देश से दूसरे देश का लगातार सफर उनके जीवन का हिस्सा है। ऐसे में बाहर का तला-भुना खाना हर समय खाना संभव नहीं होता। इसलिए वे अपने बैग में मखाना रखते हैं, जिसे कहीं भी आसानी से खाया जा सकता है।

मखाना हल्का होने के साथ पेट भरने वाला स्नैक माना जाता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं। यही वजह है कि फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने वाले लोग भी इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं।

बैग में और क्या रखते हैं दिलजीत

दिलजीत के बैग में सबसे खास चीज गुटका साहिब भी है, जिसे वे अपने करियर की शुरुआत यानी 2002 से हर यात्रा में साथ रखते आ रहे हैं। इसके अलावा उनके बैग में पगड़ी बांधने वाली सलाई, एक फैन की गिफ्ट की गई रुद्राक्ष की माला, लैपटॉप, फ्लिप फोन, कॉफी फ्रॉदर और कुछ दवाइयां भी रखते हैं।

सादगी और लग्जरी का अनोखा मेल

एक तरफ दिलजीत का लाखों रुपये का लग्जरी बैग, तो दूसरी ओर मखाना जैसा साधारण भारतीय स्नैक। यही बात उनके व्यक्तित्व को अलग बनाती है। वे अकसर कहते भी हैं कि चाहे दुनिया के किसी भी कोने में पहुंच जाएं, अपनी जड़ों और आदतों को नहीं भूलते।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: बच्चों के लिए फराह खान ने बनाए हैं ऐसे सख्त नियम

हेल्दी स्नैक बन चुका है मखाना

पिछले कुछ सालों में मखाना सुपरफूड के तौर पर अपनी पहचान बना चुका है। इसे बिना ज्यादा तैयारी के खाया जा सकता है और यह लंबे सफर के दौरान भूख लगने पर एक बेहतर विकल्प माना जाता है। शायद यही वजह है कि दिलजीत जैसे व्यस्त कलाकार भी इसे अपने ट्रैवल बैग में जगह देते हैं।

दिलजीत दोसांझ का यह छोटा-सा ट्रैवल सीक्रेट बताता है कि फिट रहने के लिए हमेशा महंगे या विदेशी फूड की जरूरत नहीं होती। कई बार घर की साधारण चीजें भी सबसे बेहतर साथी साबित होती हैं। शायद यही वजह है कि दुनिया भर में टूर करने वाले दिलजीत अपने बैग में मखाना रखना कभी नहीं भूलते।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article