रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का नया घर अपने साइज, लोकेशन और लग्जरी सुविधाओं को लेकर चर्चा में है। शाहरुख खान के मन्नत के पास बना यह आलीशान घर कई खासियतों से भरा है, जो इसे बेहद खास और चौंकाने वाला बनाता है।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का नया घर बहुत ही चर्चा में है। दीपवीर ने ये घर शाहरुख खान के मन्नत के पास जुलाई 2022 में ही खरीदा था। जिसकी कीमत करोड़ों में है, तो यह है भी बहुत बड़ा।
दीपवीर का ये आलीशान घर मुंबई के सबसे पॉश और महंगे इलाके बांद्रा बैंडस्टैंड स्थित सागर रेसम बिल्डिंग में है।
दीपिका और रणवीर सिंह का ये आलीशान सा घर 11,500 से 12000 स्क्वेयर फीट में फैला हुआ है। दीपिका रणवीर का ये घर मुंबई की सबसे पॉश लौकेलिटी में है।
ये आलीशान सा घर बिल्डिंग की 16वीं से लेकर 19वीं मंजिल तक फैला हुआ है। इस मल्टी फ्लोर क्वाड्रुप्लेक्स अपार्टमेंट को बहुत ही लग्जरी के साथ डिजाइन किया गया है।
इस प्रॉपर्टी की सबसे बड़ी खासियत इसका सी-फेसिंग व्यू है। इस घर में कई कारों के लिए पर्सनल पार्किंग स्पेस है। इसके अलावा, जिम, सिक्योरिटी और हाई-एंड सुविधाएं इसे सुपर लग्जरी बनाती हैं।
जब दीपिका रणवीर ने ये घर खरीदा था तब इसकी कीमत 119 करोड़ के आस पास थी।
जल्द ही दीपिका और रणवीर अपनी बिटिया दुआ और होने वाले बेबी के साथ इस लग्जरी से घर में शिफ्ट होंगे।